Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
9 min read

जोमैटो की Q3 कमाई: 73% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 202% की जबरदस्त वृद्धि

Moneycontrol Hindi
January 21, 20261 day ago
Eternal Q3 Results: जोमैटो की पैरेंट कंपनी का मुनाफा 73% बढ़ा, रेवेन्यू में 202% का तगड़ा उछाल

AI-Generated Summary
Auto-generated

Eternal, Zomato की पैरेंट कंपनी, ने Q3 FY26 में 73% बढ़कर ₹102 करोड़ का मुनाफा और 202% बढ़कर ₹16,315 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। Blinkit घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ा। दीपइंदर गोयल 1 फरवरी 2026 से CEO पद छोड़ रहे हैं, उनकी जगह अल्बिंदर ढिंडसा लेंगे।

Eternal Q3 Results: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Eternal ने दिसंबर में खत्म तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। Zomato और Blinkit की इस पैरेंट कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 73% बढ़कर ₹102 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹59 करोड़ था। Eternal का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 202% बढ़कर ₹16,315 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में रेवेन्यू ₹5,405 करोड़ था। पिछली तिमाही में यह ₹13,590 करोड़ रही था। Eternal ने मार्च 2025 में खुद को री-ब्रांड किया था। खर्च भी तेजी से बढ़े, कैश बैलेंस घटा दिसंबर तिमाही में गुरुग्राम स्थित कंपनी का कुल खर्च 198% बढ़कर ₹16,493 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹5,533 करोड़ था, जबकि पिछली तिमाही में खर्च ₹13,813 करोड़ रहा था। तिमाही के अंत में कंपनी के पास ₹17,820 करोड़ का कैश बैलेंस था, जो पिछली तिमाही के ₹18,314 करोड़ से कुछ कम है। गोयल छोड़ रहे CEO पद Eternal ने 21 जनवरी को एक्सचेंज को बताया कि कंपनी के फाउंडर Deepinder Goyal 1 फरवरी 2026 से CEO के पद से हट रहे हैं। उनकी जगह Albinder Dhindsa अब Eternal की कमान संभालेंगे, जो अभी Blinkit के CEO हैं। फूड डिलीवरी बिजनेस Zomato के फूड डिलीवरी बिजनेस का एडजस्टेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 27% बढ़कर ₹3,053 करोड़ रहा। पिछली तिमाही में यह ₹2,863 करोड़ था, जबकि एक साल पहले ₹2,413 करोड़ रही था। इस सेगमेंट का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) Q2 FY26 के ₹9,423 करोड़ से बढ़कर ₹9,846 करोड़ हो गया। सालाना आधार पर NOV ₹8,443 करोड़ से बढ़ा है। Zomato के फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर एवरेज मंथली ट्रांजैक्टिंग कस्टमर्स (MTCs) बढ़कर 2.49 करोड़ हो गए। ये पिछली तिमाही में 2.41 करोड़ और एक साल पहले 2.05 करोड़ थे। Blinkit: घाटे से मुनाफे की ओर बड़ा कदम क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit ने Q3 FY26 में ₹4 करोड़ का एडजस्टेड EBITDA दर्ज किया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को ₹103 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि, पिछली तिमाही में EBITDA लॉस ₹156 करोड़ रहा था, यानी सुधार साफ दिखता है। Blinkit का रेवेन्यू सालाना आधार पर 776% उछलकर ₹12,256 करोड़ पहुंच गया। यह बढ़त कंपनी के इन्वेंट्री-ओनरशिप मॉडल अपनाने के बाद आई है। पिछली तिमाही में कमाई ₹9,891 करोड़ थी। Blinkit का NOV 121% बढ़कर ₹13,300 करोड़ रहा। पिछली तिमाही में यह ₹11,697 करोड़ और एक साल पहले ₹6,020 करोड़ था। एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) ₹547 रही, जो पिछली तिमाही के ₹524 से ज्यादा है और सालाना आधार पर लगभग स्थिर रही। Blinkit के डार्क स्टोर्स की संख्या 1,007 से बढ़कर 2,027 हो गई, जबकि मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स 1.06 करोड़ से बढ़कर 2.36 करोड़ पहुंच गए। Going Out बिजनेस में भी सुधार Zomato के Going Out बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹300 करोड़ रहा। यह पिछली तिमाही के ₹189 करोड़ से भी ज्यादा है। इस सेगमेंट का NOV Q3 में बढ़कर ₹2,587 करोड़ हो गया, जो Q2 में ₹2,063 करोड़ और एक साल पहले ₹2,158 करोड़ था। Eternal के शेयरों का हाल Eternal के शेयर बुधवार को नतीजों के ऐलान से पहले NSE पर 4.90%% की तेजी के साथ ₹282.80 पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 4.09% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 31.81% की तेजी आई है। Eternal का मार्केट कैप 2.57 लाख करोड़ रुपये है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    जोमैटो Q3 रिजल्ट्स: मुनाफा 73% बढ़ा, रेवेन्यू में 202% उछाल