Sports
6 min read
WPL 2026 पॉइंट्स टेबल: दिल्ली कैपिटल्स की शानदार छलांग, मुंबई इंडियंस का क्या हुआ?
Hindustan
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
WPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर एक पायदान की छलांग लगाई है। दिल्ली अब चौथे स्थान पर है, जबकि गुजरात जायंट्स सबसे आखिरी पायदान पर पहुँच गई है। आरसीबी टॉप पर है, मुंबई दूसरे स्थान पर है, और प्लेऑफ्स में जगह बनाना मुंबई के लिए कठिन हो गया है।
संक्षेप:
WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स ने एक पायदान की छलांग लगाई है, क्योंकि दिल्ली ने मुंबई की टीम को रोमांचक मैच में मात दी थी।
Jan 21, 2026 07:26 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Share
Follow Us on
WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की पॉइंट्स टेबल में आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे आखिरी पायदान को छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने सीजन के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की, जो पांच मैचों में दिल्ली की दूसरी जीत है। इस एक जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की सेहत पर इस हार का कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन टीम के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो गया है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
दिल्ली की टीम पांच मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात जायंट्स को सबसे आखिरी पायदान पर खिसकना पड़ा है। सीजन के पहले दो मैच जीतकर गुजरात की टीम ने सनसनी मचाई थी और ऐसा लग रहा था कि गुजरात की टीम इस बार कमाल करेगी, लेकिन अगले तीन मैचों में गुजरात की टीम हारी और अब हालत ये है कि टीम सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। पांच मैचों में टीम 3 मैच हार चुकी है। 2 ही मैच जीते हैं और खाते में 4 अंक हैं। नेट रेट दिल्ली कैपिटल्स से भी खराब गुजरात की टीम का है।
इस समय डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टॉप पर है, जो सभी पांच मैचों को जीत चुकी है और प्लेऑफ्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी के खाते में 10 अंक हैं। मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 2 मैच जीतने के बाद 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स है, जिसके खाते में भी चार ही अंक हैं। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर विराजमान टीमों के खातों में 4-4 अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट इस समय सिर्फ एमआई का ही प्लस में है। बाकी टीमों का माइनस में चल रहा है।
Latest WPL Points Table2026
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
