Sports
29 min read
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की तूफानी शुरुआत, MI के खिलाफ लाइव स्कोर
Jansatta
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 154 रन बनाए। नेट साइवर ब्रंट ने नाबाद 65 रन बनाए, जबकि श्री चरणी ने दिल्ली के लिए 3 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला। शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने तूफानी शुरुआत की, जिससे दिल्ली 5 ओवर में 44/0 पर पहुंच गई।
WPL 2026 13th T20 Match, Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, DCW vs MIW LIVE Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 154 रन बनाए। दिल्ली को जीत के लिए 155 का लक्ष्य मिला है। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हो रही है।
DCW vs MIW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 155 का लक्ष्य मिला है।
WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल
नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 41 रन बनाए। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली, दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। नंदनी शर्मा और मारिजान कैप को 1-1 सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
WPL 2026 13th Match, DC W vs MI W Live Streaming: Watch Here
Women's Premier League, 2026
Delhi Capitals
44/0 (5.0)
vs
Mumbai Indians
154/5 (20.0)
BattingRB
Shafali Verma *26 20
Lizelle Lee18 10
BowlingORWKT
Shabnim Ismail *3200
Nat Sciver-Brunt1110
Play In Progress ( Day – Match 13 )
Delhi Capitals need 111 runs in 90 balls at 7.4 rpo
Live Updates
शेफाली वर्मा का तूफानी आगाज
दिल्ली कैपिटल्स की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने अपने अंदाज में चौके से खाता खोला। फिर शेफाली ने काउंटर अटैक करते हुए अपने पहले 12 रन तीनों चौके से बनाए। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 17/0
शेफाली ने चौके से खोला खाता फिर सभी डॉट बॉल
शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर अपना खाता खोला और उसके बाद ओवर की पांचों बॉल डॉट खेल गईं। शबनिम इस्माइल ने मुंबई के लिए अच्छी शुरुआत की। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4/0
मुंबई इंडियंस ने बनाए 5 विकेट पर 154 रन
मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 155 का लक्ष्य मिला है। नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।
श्री चरणी का ट्रिपल धमाका, अमनजोत कौर फेल
अमनजोत कौर 3 गेंद पर तीन रन बनाकर श्री चरणी का तीसरा शिकार बनीं। श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी को भी पवेलियन भेजा। मुंबई का स्कोर 18 ओवर के बाद 134/5
श्री चरणी को मिला दूसरा विकेट, कैरी लौटीं पवेलियन
श्री चरणी ने निकोला कैरी को आउट किया और दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। यह उनका दूसरा विकेट है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को भी आउट किया था। मुंबई इंडियंस का स्कोर 133/4
नेट साइवर ब्रंट का 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा
नेट साइवर ब्रंट ने 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस सीजन उनका तीसरा पचासा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस का रन रेट बढ़ाया और दोनों ओपनर्स के फ्लाप होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्कोर आगे ले गईं।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 पार
14 ओवर में मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे हो गए थे। हरमनप्रीत का विकेट हालांकि गिरा है। नेट साइवर ब्रंट एक छोर पर 28 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रही हैं।
WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल
16 साल की दिया यादव को WPL 2026 के 13वें मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पांचवें मुकाबले में दिया को प्लेइंग 11 में शामिल किया। वह मैदान पर उतरते ही लीग में खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं और इतिहास रच दिया। ...यहां पढ़ें
हरमनप्रीत कौर 41 पर आउट, श्री चरणी को मिला विकेट
हरमनप्रीत कौर को श्री चरणी ने 41 के स्कोर पर आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। उनके और नेट साइवर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई।
हरमनप्रीत-ब्रंट की तूफानी बैटिंग
10 ओवर में स्कोर 55 था और 13 ओवर में 91 रन हो गया। हरमप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट ने तूफानी अंदाज अपनाया है। ब्रंट 23 गेंद पर 30 और हरमनप्रीत 31 गेंद पर 40 रन बना चुकी हैं।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन हो गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23 गेंद पर 23 और नेट साइवर ब्रंट 13 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।
हरमनप्रीत कौर ने लगाए तीन चौके
हरमनप्रीत कौर अब रफ्तार पकड़ती दिखी हैं। उन्होंने श्री चरणी के ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद नंदनी शर्मा के ओवर में भी उन्होंने तीसरी गेंद फेस की और चौका लगा दिया। उन्होंने अपनी पिछली तीनों गेंद पर चौके लगाए और गीयर बदलती दिखीं। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 47/2
मुंबई इंडियंस की काफी धीमी बल्लेबाजी
दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस का रन रेट लगातार गिर रहा है। 7 ओवर में टीम ने सिर्फ 26 रन ही दो विकेट पर बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत 11 गेंद पर 4 और नेट साइवर ब्रंट 7 गेंद पर 1 रन बनाकर ही खेल रही हैं।
मुंबई इंडियंस की दोनों ओपनर्स आउट
तीन गेंद में मुंबई इंडियंस ने अपनी दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। नंदनी शर्मा ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर सजना सजीवन को 9 रन पर आउट किया। उसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर मारिजान कैप ने हेली मैथ्यूज को 12 पर पवेलियन भेज दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 21/2
मुंबई की धीमी शुरुआत
मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही है और तीन ओवर में टीम ने सिर्फ 15 रन ही बनाए हैं। सजना सजीवन 6 गेंद पर 4 और हेली मैथ्यूज 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।
हेली मैथ्यूज ने पकड़ी रफ्तार
मारिजान कैप के पहले ओवर में धीमी शुरुआत के बाद हेली मैथ्यूज ने लूसी हैमिल्टन के दूसरे ओवर में रफ्तार पकड़ी। उन्होंने दो चौके और एक डबल के साथ 10 रन बटोरे। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/0
मारिजान कैप ने की गेंदबाजी की शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी हेली मैथ्यूज और सजना सजीवन क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस का पहले ओवर के बाद स्कोर 3/0
IND vs NZ: इशान किशन की दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी, नागपुर टी20 में तीन नंबर पर उतरेंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले टी20 मैच में इशान किशन दो साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने जा रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि इशान तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ...पूरी जानकारी
मुंबई इंडियंस की नई ओपनिंग जोड़ी
मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में ओपनिंग जोड़ी सेट नहीं दिखी है। अब एक बार फिर से नई जोड़ी उतरने जा रही है। सजीवन सजना और हेली मैथ्यूज पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी।
अमेलिया कर को बाहर कर MI ने चौंकाया
WPL 2026 में 10 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाज अमेलिया कर को इस मैच में नहीं खिलाते हुए मुंबई इंडियंस ने चौंका दिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में शबनिम इस्माइल, नेट साइवर ब्रंट, निकोला कैरी और हेली मैथ्यूज के रूप में चार विदेशी प्लेयर्स खेल रही हैं।
WPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की राह पर दीया यादव, 16 की उम्र में बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी; 125 गेंद पर ठोके थे 213 रन
वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन पूरे हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 वर्षीय दीया यादव पर दांव लगाया है। वह लीग के इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं। उन्होंने इसी साल 125 गेंद पर 213 रन की तूफानी पारी भी खेली थी। ...अधिक जानकारी
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम चार बदलाव के साथ उतरी है। वहीं दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।
IND vs NZ: इशान-रिंकू इन, श्रेयस आउट; टी20 की प्लेइंग 11 में किसको दें जगह? भारतीय दिग्गज ने दिया सुझाव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ने टीम की प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह और इशान किशन को जगह देने की वकालत की है। वहीं उनके मुताबिक श्रेयस अय्यर को बाहर रहना चाहिए। ...और पढ़ें
क्या वैष्णवी शर्मा को मिलेगा मौका?
मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच से पहले झटका लगा है और टीम की विकेटकीपर बैटर जी कमालिनी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह वैष्णवी शर्मा की स्क्वाड में एंट्री हुई है। अब देखना होगा कि उन्हें इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं।
कुछ ही देर में होगा टॉस?
अब से तकरीबन 40 मिनट के बाद मैच का टॉस होगा और दोनों टीमों की कप्तान जेमिमा व हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरेंगी। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
जादरान-रसूली के अर्धशतक, राशिद की शानदार गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले T20 में 38 रनों से हराया
अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शानदार फॉर्म में है। उसने लगातार चौथे टी20 में जीत दर्ज की है। इब्राहिम जादरान का इसमें बड़ा योगदान रहा है। ...और पढ़ें
भारत के पास पाकिस्तान को एक ही दिन दो बार पटखनी देने का मौका, ये रही पूरी जानकारी
भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को पहला मुकाबला विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होगा। दूसरा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा। ...और पढ़ें
भारत के खिलाफ T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 3455 रन और 96 विकेट वाला खिलाड़ी चोटिल
माइकल ब्रेसवेल को भारत के खिलाफ इंदौर में तीसरे वनडे के दौरान पिंडली में चोट लगी। इसके कारण वह मैच में नहीं खेले। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके खेलने पर संशय है। ...यहां पढ़ें
First published on: 20-01-2026 at 17:34 IST
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
