Thursday, January 22, 2026
Home/Sports/Article
Sports
7 min read

WPL 2026 अंक तालिका में शीर्ष पर, जानें किस टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

Times Now Navbharat
January 21, 20261 day ago
WPL 2026 अंक तालिका में कौन सबसे ऊपर, एक टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

AI-Generated Summary
Auto-generated

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार 5 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह लीग के इतिहास की पहली टीम है, जिसने प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में इस समय सभी टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपना पूरा दम लगा रही हैं। इनमें एक टीम ने ना सिर्फ अपनी जगह शीर्ष पर सुनिश्चित की है बल्कि खास रिकॉर्ड के साथ। महिला प्रीमियर लीग का सबसे ताजा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए करारी मात दी। डब्ल्यूपीएल 2026 की अंक तालिका की ताजा स्थिति जान लेते हैं। इस समय शीर्ष पर है 2024 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने एक खास रिकॉर्ड के साथ डब्ल्यूपीएल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने WPL में एक नए रिकॉर्ड के साथ टॉप पोजीशन हासिल की हुई है। दरअसल, वो इस टूर्नामेंट के इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने सीजन में लगातार शुरुआती 5 मैच जीत लिए हैं। इस समय वे 5 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर मजबूती से शीर्ष पर हैं। वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी हैं। महिला प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में इस समय दूसरे नंबर पर है मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम जिसने अब तक 6 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाल टीम ने 4 मुकाबले गंवाए हैं और वे 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस समय तीसरे नंबर पर यूपी वॉरियर्स की टीम है जिसके 5 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स टीमों की भी यही स्थिति है। मुंबई इंडियंस सहित इन तीनों टीमों के भी 4-4 अंक ही हैं, लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से तीसरे नंबर पर यूपी, चौथे नंबर पर दिल्ली और पांचवें नंबर पर गुजरात जायंट्स है। WPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन मुंबई इंडियंस व भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए हैं। उनके इस समय 6 मैचों की 6 पारियों में 240 रन हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल में सभी टीमों के 5-5 मैच पूरे होने के बाद तक सर्वाधिक विकेट तीन खिलाड़ियों के नाम हैं। ये हैं आरसीबी की दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क, मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा, इन तीनों ने 10-10 विकेट लिए हैं। Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट को फिनाले तक पहुंचाने के लिए हुई थी धांधली! बसीर अली के एविक्शन में भी था हाथ

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    WPL 2026 अंक तालिका: नया रिकॉर्ड बनाने वाली टॉप टीम