Sports
6 min read
WPL 2025: मुंबई इंडियंस का टूटा गुरूर, लीग में पहली बार मिलीं 4 हार
Hindustan
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
मुंबई इंडियंस को वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार लीग चरण में चार हार का सामना करना पड़ा है। 6 मैचों में केवल दो जीत के साथ, टीम के प्लेऑफ़ में पहुँचने की संभावनाएँ कम हो गई हैं। इसके बावजूद, टीम पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जो प्लेऑफ़ के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
संक्षेप:
मुंबई इंडियंस टीम की हालत पहली बार वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसी हुई है, जब टीम एक सीजन में लीग फेज में चार मुकाबले हारी है। इससे टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस भी कम हो गए हैं, क्योंकि टीम दो मैच ही जीती है।
Jan 21, 2026 05:50 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
Share
Follow Us on
वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल की मौजूदा चैंपियन और सबसे ज्यादा दो खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरा खिताब जीता था। टूर्नामेंट के चौथे सीजन में मुंबई इंडियंस ने दमदार शुरुआत की, लेकिन हैरानी की बात ये है कि मुंबई इंडियंस का इस सीजन गुरूर टूट गया है। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली बार लीग फेज में मुंबई इंडियंस को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने में भी परेशानी होने वाली है, क्योंकि टीम 6 मैचों में से सिर्फ दो ही मैच अभी तक जीत पाई है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मुंबई इंडियंस का ये डब्ल्यूपीएल में चौथा सीजन और टीम पहली बार लीग फेज में 4 मैच हारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने एक-एक बार मुंबई इंडियंस को हराया है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने लगातार दो मैचों में मुंबई इंडियंस को इस सीजन पटका है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के खिलाफ इस सीजन मुंबई ने एक-एक मैच जीता है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि 6 मैचों में से चार मैच हारने के बावजूद एमआई टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कायम है। नेट रन रेट भी मुंबई इंडियंस का प्लस में चल रहा है, जो अच्छा संकेत है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, वुमेंस प्रीमियर लीग में एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होता है। पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है और दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर मैच खेलना होता है। जिस टीम को एलिमिनेटर मैच में जीत मिलती है, उसे फाइनल का टिकट मिलता है और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। ऐसे में हर टीम की निगाहें इस समय नंबर वन की कुर्सी पर होंगी, लेकिन इस पर संभावित तौर पर आरसीबी का कब्जा रहने वाला है, क्योंकि टीम पहले ही पांच मैच जीतकर प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
