Sports
8 min read
विराट कोहली के सर्वाधिक शतक: धोनी नहीं, इस कप्तान के नेतृत्व में रचा इतिहास
Hindustan
January 19, 2026•3 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
विराट कोहली ने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं। यह एक रोचक तथ्य है, क्योंकि प्रशंसक अक्सर एमएस धोनी के नेतृत्व में उनके अधिक शतक होने का अनुमान लगाते हैं। धोनी की कप्तानी में कोहली ने 25 शतक बनाए, जो उनके करियर का दूसरा सबसे सफल दौर रहा। यह दर्शाता है कि कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी को और बेहतर बनाता है।
संक्षेप:
आंकड़ों के विश्लेषण से यह रोचक तथ्य सामने आता है कि कोहली का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन खुद उनकी अपनी कप्तानी के दौरान रहा है। अक्सर प्रशंसकों को यह लगता है कि एमएस धोनी के दौर में उन्होंने सबसे ज्यादा शतक बनाए, लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं।
Jan 19, 2026 10:23 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Share
Follow Us on
इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। भारतीय टीम भले ही 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 रनों से हार गई, लेकिन कोहली ने 124 रनों की जुझारू पारी खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां शतक पूरा कर लिया। शुभमन गिल की कप्तानी में खेले गए इस सीरीज के निर्णायक वनडे में कोहली ने मुश्किल परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर भारतीय उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा था। हालांकि, 124 के निजी स्कोर पर उनके आउट होते ही भारत की जीत की संभावनाएं खत्म हो गईं, लेकिन इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 2026 में भी कोहली का बल्ला रनों के लिए उतना ही भूखा है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
वैसे तो विराट कोहली अपने करियर के शुरुआत से अब तक लगातार बेहतर फॉर्म में रहे हैं और कई रिकॉर्ड्स बनाए और ध्वस्त किए हैं, लेकिन फिर भी लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किसकी कप्तानी में आया। किस कप्तान के अंडर में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक लगाए।
आंकड़ों के विश्लेषण से यह रोचक तथ्य सामने आता है कि कोहली का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन खुद उनकी अपनी कप्तानी के दौरान रहा है। अक्सर प्रशंसकों को यह लगता है कि एमएस धोनी के दौर में उन्होंने सबसे ज्यादा शतक बनाए, लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं। धोनी के नेतृत्व में उनके नाम 25 शतक दर्ज हैं, जो उनके करियर का दूसरा सबसे सफल कप्तानी काल रहा है। यह दर्शाता है कि टीम की कप्तानी का दबाव कोहली की बल्लेबाजी को और अधिक निखारने का काम करता रहा है।
वर्तमान में भारतीय क्रिकेट एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जहां कप्तानी की बागडोर रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल जैसे युवाओं के हाथों में है। इसके बावजूद, कोहली टीम के लिए एक भरोसेमंद स्तंभ बने हुए हैं। कोहली की फॉर्म भारतीय टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें कोहली के 100 शतकों के आंकड़े पर टिकी हैं, जिसे छूने की क्षमता वे लगातार अपनी पारियों से दिखा रहे हैं।
विराट कोहली द्वारा अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में लगाए गए शतकों की सूची:
• विराट कोहली (स्वयं की कप्तानी में): 41 शतक
• एमएस धोनी की कप्तानी में: 25 शतक
• रोहित शर्मा की कप्तानी में: 9 शतक
• केएल राहुल की कप्तानी में: 4 शतक
• वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में: 3 शतक
• गौतम गंभीर की कप्तानी में: 1 शतक
• जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में: 1 शतक
• शुभमन गिल की कप्तानी में: 1 शतक
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
