Thursday, January 22, 2026
Home/Sports/Article
Sports
4 min read

विराट कोहली का तूफानी शतक: पोंटिंग-सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

Jansatta
January 18, 20264 days ago
IND vs NZ: विराट कोहली का शतक, पोंटिंग-सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा; सचिन की 100 सेंचुरी के महारिकॉर्ड से इतना दूर

AI-Generated Summary
Auto-generated

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 54वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। उन्होंने 91 गेंदों पर यह शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक 7 वनडे शतक लगाने का रिकी पोंटिंग व वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली अब सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से 15 शतक दूर हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 54वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 91 गेंद पर शतक लगाया। एक छोर से टीम इंडिया के विकेट गिरते गए लेकिन दूसरे छोर से विराट डटे रहे और पारी को संभालते रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह सबसे ज्यादा 7 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। India vs New Zealand 3rd ODI Match LIVE Score: Watch Here उन्होंने वडोदरा में पहले वनडे में भी 93 रन की पारी खेली थी। वहां वह शतक से चूके थे लेकिन इंदौर में उन्होंने पारी को संभाले रखा और बेहतरीन शतक जड़ा। वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में नंबर 1 बने। उन्होंने रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक 7 – विराट कोहली (36 पारी)* 6 – रिकी पोंटिंग (50 पारी) 6 – वीरेंद्र सहवाग (23 पारी) 5 – सचिन तेंदुलकर (41 पारी) 5 – सनथ जयसूर्या (45 पारी) विराट कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक विराट कोहली का यह इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक है। वहीं वनडे करियर में विराट ने 54वां शतक जड़ा। अब वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के महारिकॉर्ड से 15 शतक दूर हैं। विराट अगर 2027 वर्ल्ड कप तक खेले तो वह सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा का खास ‘शतक’, सचिन-विराट की लिस्ट में शामिल; न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बनाए इतने रन विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    विराट कोहली का 54वां शतक: पोंटिंग-सहवाग रिकॉर्ड तोड़े