Friday, January 23, 2026
Home/Sports/Article
Sports
8 min read

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Hindustan
January 19, 20263 days ago
विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर, हार्दिक ने तो गर्दा उड़ा दिया

AI-Generated Summary
Auto-generated

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में केरल के विष्णु विनोद 29 छक्कों के साथ शीर्ष पर रहे। हार्दिक पांड्या ने दो मैचों में 20 छक्के लगाए। टूर्नामेंट विदर्भ ने जीता, जिसने फाइनल में सौराष्ट्र को हराया।

संक्षेप: विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या और देवदत्त पडिक्कल भी शामिल हैं। शीर्ष पर केरल का बल्लेबाज रहा। Jan 19, 2026 06:56 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान Share Follow Us on विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 का समापन हो चुका है। विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रन से शिकस्त दी। विदर्भ ने अथर्व तायडे (128) के शतक के दम पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई। सौराष्ट्र ने 30 रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद काफी देर तक संघर्ष किया। विदर्भ ने पहली बार 50 ओवर फॉर्मेट का घरेलू टूर्नामेंट अपने नाम किया है। टूर्नामेंट में जमकर छक्कों की बरसात हुई। चलिए, आपको बताते हैं कि विजय हाजरे ट्रॉफी के इस संस्करण में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन शामिल? प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें केरल का खिलाड़ी शीर्ष पर रहा केरल के 32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे अधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया। उन्होंने सात मुकाबलों में कुल 29 हवाई फायर किया। दूसरे नंबर पर रवि सिंह हैं, जिन्होंने रेवले के लिए मैच खेलने के बाद 22 सिक्स उड़ाए। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने 6 मुकाबलों में 21 सिक्स जमाए। वह चोटिल होने के कारण कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले थे। मुंबई को कर्नाटक के हाथों हार मिली थी। कर्नाटक का हिस्सा देवदत्त पडिक्कल ने 9 मैचों में 21 छक्के लगाए। कर्नाटक को सेमीफाइनल में विदर्श ने मात दी थी। हार्दिक पांड्या ने तो गर्दा उड़ा दिया स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने विजय हाजरे ट्रॉफी में बदौड़ा के लिए सिर्फ दो मैच खेले लेकिन गर्दा उड़ा दिए। हार्दिक ने कुल 20 छक्के ठोके। उन्होंने एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। केरल के रोहन कुन्नुमल ने सात मैचों 20 हवाई फायर किए। दिल्ली की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आठ मुकाबलों में 18 सिक्स जमाए। हैदराबाद का हिस्सा अमन राव ने चार मैचों में 17 सिक्स जड़े। उन्होंने टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाया। फेहरिस्त में अमन मोखाड़े दसवें स्थान पर हैं। विदर्भ के लिए खेलने वाले मोखाड़े ने 10 मुकाबलों में 17 छक्के उड़ाए। विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर विष्णु विनोद (केरल) सात मैच, 28 छक्के रवि सिंह (रेलवे) पांच मैच, 22 छक्के सरफराज खान (मुंबई) छह मैच, 21 छक्के देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) नौ मैच, 21 छक्के हार्दिक पांड्या (बड़ौदा) दो मैच, 20 छक्के रोहन कुन्नुमल (केरल) सात मैच, 20 छक्के ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश) सात मैच, 18 छक्के प्रियांश आर्य (दिल्ली) आठ मैच, 18 छक्के अमन राव (हैदराबाद) चार मैच, 17 छक्के अमन मोखाड़े (विदर्भ) दस मैच, 17 छक्के

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    विजय हजारे ट्रॉफी: टॉप 10 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 2025-26