Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
7 min read

यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा: बारिश, कोहरा और गलन कब से?

Hindustan
January 21, 20261 day ago
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख से बारिश, बढ़ेगा कोहरा और गलन

AI-Generated Summary
Auto-generated

यूपी में दो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलेगा। पश्चिमी यूपी में 22 जनवरी से, जबकि लखनऊ और पूर्वांचल में 23-24 जनवरी से बारिश की संभावना है। इसके बाद कोहरा और गलन बढ़ सकती है। इस वर्ष ला-नीना के प्रभाव से ठंड लंबी खिंचने के आसार हैं।

यूपी के मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ पूरे प्रदेश पर अपना प्रभाव दिखाने जा रहे हैं। आईएमडी के रडार और सैटेलाइट लगातार इन परिस्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। आईएमडी दिल्ली ने जो लखनऊ को आंकड़े भेजे हैं, उनके अनुसार यहां 23 को व्यापक बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में विक्षोभ का असर पहले ही यानी 22 को ही शुरू हो जाएगा। मौसम केन्द्र के अनुसार इस माह तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ गुजरे लेकिन वे कमजोर थे। अब जो विक्षोभ आ रहे हैं वे शक्तिशाली हैं जिनका असर पूरे यूपी में होगा। मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम पारा 25.4 डिग्री तो न्यूनतम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद वैसे तो तेज धूप निकलेगी लेकिन सतही पछुआ तेजी पकड़ेगी। आशंका है कि एक बार फिर कोहरे-गलन का सिलसिला हो सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने इस संबंध में कोई स्पष्ट पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। वातावरण में नमी की कमी से न्यूनतम तापमान बढ़ा वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। नमी का स्तर कम होने से वातावरण शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीत 17 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों से गुजर गया। लेकिन एक नया विक्षोभ पश्चिमी पंजाब और यूपी में सक्रिय है। इसके आगे बढ़ने पूर्वांचल में 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान गिरावट होगी। 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने की संभावना है। ला-नीना के प्रभाव से इस वर्ष ठंड के लंबी खींचने के आसार है। इससे पहले सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया था। दिन में तेज धूप निकली थी। रेल, विमान यात्रियों को फिलहाल राहत वाराणसी/बाबतपुर। मौसम साफ होते रेल, बस और विमान सेवाएं मंगलवार को लगभग सुचारु हो गईं। नई दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय या फिर आंशिक विलम्ब से आईं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने वाला इंडिगो हैदराबाद का विमान एक घंटे, इंडिगो दुर्गापुर का एक घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस मुम्बई का 1.10 घंटे और एयर इंडिया एक्सप्रेम शारजाह का विमान लगभग एक घंटे लेट पहुंचे।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    यूपी मौसम: बारिश, कोहरा और गलन की चेतावनी