Thursday, January 22, 2026
Home/Sports/Article
Sports
5 min read

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 18 साल के भारतीय अमेरिकी ने बनाया नया कीर्तिमान

Times Now Navbharat
January 18, 20264 days ago
18 साल के भारतीय अमेरिकी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

AI-Generated Summary
Auto-generated

अंडर-19 विश्व कप में, भारतीय मूल के 18 वर्षीय नीतीश सुदिनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रचा। वह अमेरिका के लिए इस स्तर पर शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 117 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे अमेरिका ने 253 रन बनाए। इससे पहले अमेरिका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के खिलाफ DLS मेथड के चलते अमेरिका क्रिकेट टीम को 6 विकेट से मात मिली। हालांकि, अपने दूसरे मुकाबले में यूएसए के 18 साल के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कहर बरपाया। जिम्बाब्वे के बुलावायो में न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया। यूएसए ने 97 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए नीतीश सुदिनी छा गए। नीतीश सुदिनी की जड़े भारत से जुड़ी हैं। नीतीश का परिवार भारत के तेलंगाना राज्य से संबंध रखता है। वह भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं। धैर्य के साथ खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 117 गेंद पर 10 चौके और 1 सिक्स के साथ अपना शतक पूरा किया। इस शतक की बदौलत नीतीश सुदिनी ने इतिहास रच दिया। वह अंडर-19 विश्व कप स्तर पर शतक बनाने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-7 पर बल्लेबाजी की और अमेरिका को 253 के स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश आखिरी तक आउट नहीं हुए। वह 133 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 117 रन बनाकर नाबाद लौटे। नीतीश ने कुल 175 मिनट तक बल्लेबाजी की। वहीं, यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया। यूएसए की टूर्नामेंट में शुरुआत खराब रही है। पहले मैच में उसका सामना भारत से हुआ। इंडिया अंडर-19 के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए 107 रन बनाकर ढेर हो गई थी। हेनिल पटेल ने पंजा खोला था। बारिश से प्रभावित इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    18 साल के भारतीय अमेरिकी का अंडर-19 वर्ल्ड कप में इतिहास