Thursday, January 22, 2026
Home/Sports/Article
Sports
4 min read

U19 वनडे में सबसे तेज शतक: विल मालास्जुक ने तोड़ा रिकॉर्ड

Hindustan
January 20, 20262 days ago
विल मालास्जुक ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, देखें U19 वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर

AI-Generated Summary
Auto-generated

विल मालास्जुक ने अंडर-19 वनडे में 51 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह U19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। इस सूची में पाकिस्तान के समीर मिन्हास 42 गेंदों में शतक के साथ शीर्ष पर हैं।

समीर मिन्हास अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के समीर मिन्हास के नाम दर्ज है। उन्होंने जनवरी 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 42 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की थी। समीर ने हरारे के मैदान पर 51 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के हैं। विल मालास्जुक ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज विल मालास्जुक लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंगलवार (20 जनवरी) को अंडर-19 वर्ल्ड कप में 55 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और पांच छक्के हैं। उन्होंने 51 गेंदो में शतक पूरा कर लिया था। यह U19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। वहीं, उन्होंने अंडर-19 वनडे में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी भारत के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वनडे में 52 गेंदों में शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा जुलाई 2025 में इंदौरे पर अंजाम दिया था। उन्होंने 78 गेंदों 143 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। 14 वर्षीय सुर्यवंशी यूथ वनडे में 56 गेंद (यूएई के विरुद्ध) और 63 गेंद (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) में भी सेंचुरी लगा चुके हैं। कासिम अकरम पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 63 गेंदों में शतक जमाया है। उन्होंने साल 2022 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सामने ऐसा किया था। विल मालास्जुक से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड कासिम के खाते में था।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    U19 वनडे सबसे तेज शतक: टॉप 5 रिकॉर्ड