Thursday, January 22, 2026
Geopolitics
6 min read

फ्रांस के राष्ट्रपति का ट्रंप पर गुस्सा: अमेरिका की नई मुश्किल

Hindustan
January 21, 20261 day ago
हम धमकियों के बजाय…. डोनाल्ड ट्रंप पर बुरी तरह भड़के फ्रांस के राष्ट्रपति, घिर रहा अमेरिका

AI-Generated Summary
Auto-generated

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ भड़क गए हैं। ट्रंप द्वारा फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी के जवाब में, मैक्रों ने 'जबरदस्ती' की आलोचना की और कहा कि फ्रांस धमकियों के बजाय सम्मान और कानून का शासन पसंद करता है। यह विवाद पश्चिमी देशों द्वारा अमेरिकी नीतियों के खिलाफ बढ़ते विरोध का हिस्सा है।

संक्षेप: इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ट्रंप की गाजा के लिए प्रस्तावित बोर्ड ऑफ पीस योजना का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। इस पर ट्रंप भड़क गए और फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। Jan 21, 2026 08:54 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान Share Follow Us on अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ पश्चिमी देशों के नेताओं ने अब खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। जर्मनी से लेकर कनाडा से लेकर यूके और अब फ्रांस तक ने अमेरिकी धौंस के खिलाफ हमला बोला है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो विवाद सड़क पर आ गया है जहां ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का निजी संदेश सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ट्रंप ने फ्रांस पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात भी कही है। इस पर मैक्रों बुरी तरह भड़क उठे हैं। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस और यूरोप के संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रति यूरोप की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मैक्रों ने मंगलवार को दावोस में वैश्विक स्तर पर ‘जबरदस्ती’ की कड़ी आलोचना की। मैक्रों ने कहा, "फ्रांस और यूरोप संप्रभुता और स्वतंत्रता, संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर से जुड़े हुए हैं। लेकिन दुनिया एक अव्यवस्थित प्रणाली की ओर बढ़ रही है, जहां कमजोर सामूहिक शासन और अनियंत्रित प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।” फ्रांसीसी नेता ने आगे अमेरिका के व्यापार हथकंडों की आलोचना करते हुए इसे आक्रामक बताया। उन्होंने वाशिंगटन पर ऐसे समझौतों के पीछे भागने का आरोप लगाया जो यूरोपीय निर्यात को कमजोर करते हैं। उन्होंने राजनीतिक दबाव के लिए टैरिफ के बढ़ते उपयोग की भी निंदा की और इसे मौलिक रूप से अस्वीकार्य कहा। मैक्रों ने कहा, “हमें अधिक विकास और अधिक स्थिरता की आवश्यकता है। लेकिन हम धमकियों के बजाय सम्मान पसंद करते हैं। और हम क्रूरता के बजाय कानून का शासन पसंद करते हैं।” इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांसिसी वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम को व्यापक रूप से फ्रांसिसी राष्ट्रपति पर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    ट्रंप पर भड़के फ्रांस के राष्ट्रपति: अमेरिका घिर रहा