Thursday, January 22, 2026
Geopolitics
5 min read

नोबेल प्राइज पर ट्रंप का बदला रुख: 'मैं इसकी परवाह नहीं करता'

Jagran
January 20, 20262 days ago
'मैं इसकी परवाह नहीं करता...': ट्रंप का नोबेल प्राइज से U

AI-Generated Summary
Auto-generated

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना रुख बदलते हुए कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने नॉर्वे के पीएम को लिखे पत्र में कहा कि वे शांति के लिए बाध्य नहीं हैं और अब केवल अमेरिका की भलाई पर ध्यान देंगे। यह बयान उनके पहले के दावों के विपरीत है, जिनमें उन्होंने पुरस्कार का श्रेय लिया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को नोबेल पुरस्कार पर अपना पुराना रुख पूरी तरह से बदल दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार की कोई परवाह नहीं है। यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब एक दिन पहले ही उनकी नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी सामने आई थी। इस चिट्ठी में ट्रंप ने लिखा था कि उन्हें दुनिया में शांति के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। अब वे सिर्फ अमेरिका की भलाई के बारे में सोचेंगे। ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार पर रुख बदला इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कहते रहे थे कि वह इस पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने इसके लिए पिछले साल कैंपेन भी किया था, जिसमें उन्होंने आठ युद्धों को सुलझाने में मदद करने का क्रेडिट लिया था। मैं इसकी सराहना करता हूं। अगर किसी को लगता है कि नॉर्वे नोबेल प्राइज को कंट्रोल नहीं करता, तो वे मजाक कर रहे हैं।' बता दें हाल ही में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल दिया था। यह पुरस्कार उन्हें कुछ महीने पहले मिला था। नॉर्वे के PM को पत्र लिखकर बताई मंशा सोमवार को लिखे पत्र में ट्रंप ने कहा, 'प्रिय जोनस: यह देखते हुए कि आपके देश ने 8 से ज्यादा युद्ध रोकने के बावजूद मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है, अब मुझे पूरी तरह से शांति के बारे में सोचने की कोई जिम्मेदारी महसूस नहीं होती। हालांकि यह हमेशा प्रमुख रहेगा, लेकिन अब मैं सोच सकता हूं कि अमेरिका के लिए क्या अच्छा और सही है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    ट्रंप नोबेल प्राइज: 'परवाह नहीं' से बदला रुख