Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
9 min read

ठाणे मनपा में BJP की विरोधी पक्ष की भूमिका: फडणवीस क्यों शिंदे से दूरी बना रहे हैं?

Navbharat Times
January 18, 20264 days ago
ठाणे में विपक्ष की भूमिका चुनेगी BJP! जानिए क्यों एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाने के मूड में नहीं देवेंद्र फडणवीस

AI-Generated Summary
Auto-generated

ठाणे मनपा में भाजपा विरोधी पक्ष की भूमिका निभाने पर विचार कर सकती है। भाजपा विधायक संजय केलकर और निरंजन डावखरे ने कहा कि वे ठाणेवासियों के हित और वादे पूरे करने के लिए अलग भूमिका निभा सकते हैं। महायुति में होने के बावजूद, मनपा के कामकाज पर अंकुश के लिए एक शक्ति की आवश्यकता है, और भाजपा वह भूमिका निभाने को तैयार है।

अनिल कुमार शुक्ला, ठाणे : आने वाले दिनों में ठाणे मनपा में BJP विरोधी पक्ष की भूमिका में देखने को मिल सकती है। BJP MLA संजय केलकर और निरंजन डावखरे ने कहा है कि वे ठाणेकरों के फ़ायदे और चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के लिए समय पड़ने पर अलग भूमिका में दिख सकते हैं। हालांकि दोनों ने कहा की पार्टी के शीर्ष नेताओं के आदेश के मुताबिक अपनी भूमिका जाहिर करेंगे। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में संजय केलकर ने कहा कि ठाणे के लोगों ने विरोधियों को घर बैठा दिया है। ऐसे में, सभागृह के भीतर विरोधी पक्ष नहीं होने की स्थिति बन गई है। संजय केलकर ने कहा कि भले ही हम महायुति में हैं, लेकिन ठाणे के लोगों के लिए उनके फायदे के लिए काम अच्छे तरीके से होना जरूरी है और हम उसके लिए कटिबद्ध है। मनपा के कामकाज पर अंकुश के लिए एक शक्ति आवश्यक है, समय पड़ने पर हम वह शक्ति बन सकते हैं। सत्ता में हमें लें या नहीं, हमारी ऐसी कोई भावना नहीं है, इसलिए समय आने पर हम दूसरा विचार कर सकते हैं। नेताओं के बयान ने गरमाई सियासत निरंजन डावखरे ने भी कहा कि घोषणा पत्र में हमने ठाणे के लोगों को जो वचन दिया है, उसे पूरा करने के लिए समय पड़ने पर हम अलग भूमिका में हो सकते हैं। डावखरे ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के निर्णय के बाद भूमिका सामने रखेंगे। दोनों नेताओं के बयान से ठाणे की राजनीति गरमा गई है। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक मौजूद थे। ठाणे में क्या समीकरण मनपा में महायुति को 103 सीटें मिली हैं, जिसमें शिंदे सेना को 75 तथा BJP को 28 सीटें मिली हैं। ऐसे में, शिंदे सेना को सत्ता स्थापित करने के लिए किसी साथी की जरूरत नहीं रह गई है। इसी दौरान दोनों नेताओं के बयान से चर्चा गरम है कि क्या BJP मनपा में विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाएगी? पहली बार मनपा चुनाव लड़े 2 उम्मीदवारों ने खूब बटोरे वोट ठाणे मनपा चुनाव में पहली बार भाग्य आजमा रहे शिंदे सेना विक्रांत संजय तांडेल को सर्वाधिक 20,400 वोट मिले, जो घोडबंदर रोड के वॉर्ड-1ए से जीते हैं। तांडेल ने उद्धव सेना की प्रमिला गावित को 11,102 मतों से हराया। ऐसे ही, कलवा के बॉर्ड-23सी में शिंदे सेना के मंदार मुकुंद केणी ने 20,399 वोट बटोरे। केणी भी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे और उद्धव सेना के विलास गायकर को 15,156 वोटों से हराया। केणी की मां प्रमिला मुकुंद केणी भी वॉर्ड-23बी से जीती हैं। ठाणे मनपा में प्रमिला केणी एकमात्र निर्दलीय विजयी हुई है। उन्होंने 15,156 वोट पाकर BJP की अनीता ठाकुर और शिंदे सेना के हणमंत जगदाले को हराया। ठाणे में नोटा को 1 लाख 20 हजार वोट ठाणे मनपा चुनाव में नोटा को 1 लाख 20 हजार मत मिले। यहा पैनल वोटिंग में ठाणे के 30,000 लोगों ने चारों वोट पर नोटा पसंद किया है। सबसे अधिक नोटा घोड़बंदर के प्रभाग-2 तथा सबसे कम प्रभाग-18 में पसंद किया गया। प्रभाग-2 में 6077 तथा प्रभाग-18 में 834 वोट नोटा को मिले। लेखक के बारे मेंशशि मिश्राशशि पांडेय मिश्रा, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, क्राइम, हेल्थ और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 18 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत दैनिक जागरण कानपुर से. आई नेक्स्ट, सहारा, नवभारत टाइम्स में काम किया है।... और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    ठाणे में BJP की भूमिका: फडणवीस का शिंदे से दूरी का कारण?