Economy & Markets
6 min read
तेजस नेटवर्क्स: टाटा के शेयर में 70% से अधिक की गिरावट, 196 करोड़ का घाटा
Hindustan
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
टाटा समूह की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर में भारी गिरावट आई है, जो अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 70% से अधिक टूट गए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 196.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जो कमजोर बिक्री का परिणाम है। पिछले कुछ महीनों में शेयर की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों के बुरे हाल हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 331.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 70 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का घाटा भी बढ़ा है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर इस साल अब तक 25 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
52 हफ्ते के हाई लेवल से 70% से ज्यादा टूट गए हैं शेयर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 70 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 20 जनवरी 2025 को 1150 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2026 को 331.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 5 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 12 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है।
196 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 196.55 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड लॉस हुआ है। यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब कंपनी को घाटा हुआ है। कमजोर सेल्स की वजह से कंपनी को यह घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 165.67 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू भी करीब 88 पर्सेंट घटकर 306.79 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू करीब 2642 करोड़ रुपये था।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
