Entertainment
4 min read
तब्बू का प्यार: सालों बाद भी शादीशुदा मर्द के लिए तड़प?
Times Now Navbharat
January 19, 2026•3 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का नाम 90 के दशक के कई सेलेब्रिटीज से जुड़ा रहा है। संजय कपूर, नागार्जुन (जो शादीशुदा थे), अजय देवगन, आदित्य पंचोली और साजिद नाडियाडवाला के साथ उनके अफेयर की खबरें चर्चा में रहीं। हालांकि, तब्बू ने कभी शादी नहीं की और इन रिश्तों का अंतिम परिणाम स्पष्ट नहीं है।
Tabu Affairs: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस समय तब्बू का एक बयान इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने जीवन में तब्बू ने शादी नहीं की लेकिन उनका नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका तब्बू संग अफेयर रहा था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का पहला अफेयर फिल्म 'प्रेम' की शूटिंग के दौरान संजय कपूर के साथ था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। एक दिन ऐसा जब दोनों का ब्रेकअप हो गया।
संजय कपूर से अलग होने के बाद तब्बू को साउथ एक्टर नागार्जुन से प्यार हुआ। नागार्जुन उस समय शादीशुदा थे। तब्बू और नागार्जुन का अफेयर काफी सालों तक रहा था। अभिनेता अपनी पत्नी से अलग नहीं होना चाहते थे। यही वजह थी कि तब्बू ने भी नागार्जुन से दूरियां बना ली थीं।
तब्बू का नाम कई बार अजय देवगन संग भी जोड़ा गया है। हालांकि कई बार दोनों ने बताया कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं। इससे ज्यादा उनके बीच कुछ नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि तब्बू और आदित्य पंचोली ने भी कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था। मगर इस रिश्ते की सच्चाई कभी दुनिया के सामने नहीं आई।
खबरों के मुताबिक 90 के दशक के बीच में तब्बू का नाम निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ भी जुड़ा था। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि दोनों ने सगाई भी की थी लेकिन इन खबरों की सच्चाई भी सामने नहीं आई।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
