Thursday, January 22, 2026
Home/Sports/Article
Sports
6 min read

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका: 3 मुख्य खिलाड़ी चोटिल

Hindustan
January 20, 20262 days ago
साउथ अफ्रीका की टीम की हालत T20 वर्ल्ड कप से पहले हुई खराब, 3 बड़े खिलाड़ी हुए चोटिल

AI-Generated Summary
Auto-generated

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं। बल्लेबाज डेविड मिलर कमर में चोटिल हो गए हैं, जिससे उनकी उपलब्धता पर संदेह है। उनसे पहले डोनोवन फरेरा (कंधे का फ्रैक्चर) और टोनी डिजोरजी (हैमस्ट्रिंग चोट) भी चोटिल हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों की चोटों ने टीम की चिंता बढ़ा दी है।

संक्षेप: T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को एक के बाद एक कुल तीन झटके लग चुके हैं। इनमें डेविड मिलर का नाम भी शामिल हो गया है, जो साउथ अफ्रीका की टीम के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं। Jan 20, 2026 12:57 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली Share Follow Us on T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को तीन बड़े झटके लग चुके हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम के 3 खिलाड़ी अब तक चोटिल हो गए हैं। इनमें नया नाम डेविड मिलर का शामिल हो गया है, जो साउथ अफ्रीका की टीम के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं। उनसे पहले भी दो खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जिनकी वापसी मैदान पर कब होगी, कुछ पता नहीं चल पाया है। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें डेविड मिलर क्या आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे? ये अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि उन्हें कमर में चोट लगी है। उन्हें यह चोट सोमवार 19 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ पार्ल रॉयल्स के मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी। वह 16वें ओवर में मैदान छोड़कर चले गए और इसके बाद रॉयल्स के चेज के दौरान बैटिंग भी नहीं की। मिलर की चोट कितनी गंभीर है? यह अभी पता नहीं चला है। मैच के बाद मिलर ने खुद अपनी चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। जब उनसे एसए20 लीग के आखिरी मैच के बाद पूछा गया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, कल जब मैं वापस मैदान पर आऊंगा तो देखेंगे। जाहिर है, यह आइडियल नहीं है।" पार्ल रॉयल्स का अगला मुकाबला गुरुवार 22 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के ही खिलाफ है, जो कि SA20 का एलिमिनेटर मैच है। ट्रेनिंग के लिए मैदान पर वे लौटेंगे तो पता चल सकेगा कि वे पूरी इंटेनसिटी से ट्रेनिंग कर पाते हैं या नहीं। साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस टीम का पहला मैच 9 फरवरी को अहमदाबाद में कनाडा के खिलाफ है। मिलर से पहले डोनोवन फरेरा और टोनी डिजोरजी भी चोटिल हो चुके हैं। फरेरा को कंधे में फ्रैक्चर हो गया था, जबकि दिसंबर 2025 में डिजोरजी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। दोनों खिलाड़ी SA20 से बाहर हो गए थे। अब मिलर ने साउथ अफ्रीका की चिंता बढ़ा दी है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    T20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका के 3 बड़े खिलाड़ी चोटिल