Sports
9 min read
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर कौन?
Hindustan
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। इस सूची में केवल दो भारतीय, विराट कोहली (सातवें) और रोहित शर्मा (नौवें) शामिल हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड दूसरे और इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स तीसरे स्थान पर हैं। कोहली का औसत इस सूची में सबसे बेहतर है।
संक्षेप:
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन किन 10 बल्लेबाजों ने बनाए हैं आज हम आपको इसके बारे में जानकारी दें रहे हैं। इस सूची में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
Jan 20, 2026 04:59 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Share
Follow Us on
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं, किसका दबदबा रहा है, इस तरह के तमाम सवाल क्रिकेट प्रशंसकों के ध्यान में आने लगे हैं। इन बातों को गौर करते हुए आज हम आपको टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं इसके बारे में बता रहे हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वेस्टइंडीज के धुरंधर सबसे आगे नजर आते हैं। इस छोटे प्रारूप में क्रिस गेल अब भी रनों के शिखर पर बैठे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 14,562 रन बनाए हैं।
वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड इस दौड़ में गेल के सबसे करीब हैं। पोलार्ड ने अब तक 735 मैचों की 652 पारियों में 14,482 रन बनाए हैं, जो उन्हें दुनिया का दूसरा सबसे सफल टी20 बल्लेबाज बनाता है। उनके ठीक पीछे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं, जिनके नाम 14,449 रन दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर भी इस विशेष क्लब का हिस्सा हैं और उन्होंने अब तक 14,028 रन बटोरे हैं।
भारतीय प्रशंसकों के लिए गौर करने वाली बात यह है कि टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के केवल दो खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा जगह बना पाए हैं। विराट कोहली 13,543 रनों के साथ दुनिया के सातवें सबसे सफल बल्लेबाज हैं। विशेष रूप से कोहली का औसत (41.92) इस सूची के अन्य शीर्ष बल्लेबाजों की तुलना में सबसे बेहतरीन है। वहीं, रोहित शर्मा ने अब तक 463 मैचों में 12,248 रन बनाए हैं और वे सूची में नौवें स्थान पर काबिज हैं।
इस सूची में शामिल अन्य दिग्गजों में इंग्लैंड के जोस बटलर (13,677 रन) पांचवें और पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक (13,571 रन) छठे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जेम्स विंस 13,055 रनों के साथ आठवें पायदान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस 12,041 रनों के साथ टॉप-10 की सूची को पूरा करते हैं।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज:
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 463 मैच, 14,562 रन
2. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज): 735 मैच, 14,482 रन
3. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड): 528 मैच, 14,449 रन
4. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया): 432 मैच, 14,028 रन
5. जोस बटलर (इंग्लैंड): 482 मैच, 13,677 रन
6. शोएब मलिक (पाकिस्तान): 557 मैच, 13,571 रन
7. विराट कोहली (भारत): 414 मैच, 13,543 रन
8. जेम्स विंस (इंग्लैंड): 469 मैच, 13,055 रन
9. रोहित शर्मा (भारत): 463 मैच, 12,248 रन
10. फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका): 431 मैच, 12,041 रन
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
