Thursday, January 22, 2026
Entertainment
4 min read

सुनील शेट्टी के हाथ से निकलीं ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, बड़े एक्टर्स ने बटोरीं सुर्खियां

Times Now Navbharat
January 20, 20262 days ago
रेत की तरह सुनील शेट्टी के हाथों से फिसल गई थीं ये 5 फिल्में, बड़े-बड़े एक्टर्स ने भी ले लिए थे मजे!

AI-Generated Summary
Auto-generated

सुनील शेट्टी ने कई बड़ी फिल्में ठुकरा दीं, जिनमें 'भागम भाग', 'बॉर्डर' (शुरुआत में), 'हेरा फेरी' (अक्षय कुमार की भूमिका), और 'लाल बादशाह' (अमरीश पुरी की भूमिका) शामिल हैं। इन फिल्मों ने बाद में अन्य कलाकारों के साथ बड़ी सफलता हासिल की।

Suniel Shetty Rejected Movies: 90 के दशक से लेकर अब तक सुनील शेट्टी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव एक्टर्स में से एक हैं। 90s में एक से एक बेहतरीन मूवीज कर सुनील शेट्टी ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। आज भी फैन्स सुनील शेट्टी की फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी सुनील शेट्टी को ऑफर हुई थीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर... अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' को ठुकराने से पहले सुनील शेट्टी ने एक बार भी नहीं सोचा था। यह मूवी लोगों को पसंद आई थी। सुनील शेट्टी ने खुद यह बताया था कि जब उन्हें 'बॉर्डर' ऑफर हुई तो उन्होंने शुरुआत में इसे करने से मना कर दिया था। बाद में अपनी सास के कहने पर सुनील शेट्टी ने यह फिल्म की। सुनील शेट्टी को इस मूवी में सबसे पहले अक्षय कुमार की भूमिका ऑफर हुई थी लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण अभिनेता ने यह मूवी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लाल बादशाह' में ठाकुर दयाल सिंह की नकारात्मक भूमिका सुनील शेट्टी को मिली थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था और ये किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    सुनील शेट्टी की 5 मिस्ड फिल्में | टॉप स्टार्स ने लिए मजे