Entertainment
8 min read
जानें किन सितारों ने की फैंस के साथ बदसलूकी
Times Now Navbharat
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
बॉलीवुड सितारे कभी-कभी अपने फैंस के साथ बदसलूकी करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने एक फैन को सेल्फी देने से मना किया और फोन छीन लिया। इसी तरह, प्रियंका चोपड़ा ने एक फैन को थप्पड़ मारा था। अक्षय कुमार, सलमान खान और गोविंदा जैसे अन्य सितारे भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिससे उनकी आलोचना हुई।
हम सभी ने अक्सर बॉलीवुड सितारों की दरियादिली की ही कहानियां सुनी हैं कि कैसे फला स्टार ने फैन के लिए आउट ऑफ द बॉक्स जाकर मदद की। ये कहानियां हम सभी को पसंद भी बहुत हैं क्योंकि हमें अपने पसंदीदा स्टार के बारे में अच्छी बातें सुनना अच्छा जो लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पसंदीदा स्टार्स कभी-कभी इतने नाराज हो जाते हैं कि ये अपने ही फैंस से बदसलूकी कर बैठते हैं? हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो फैन को सेल्फी देने से इंकार करते नजर आए, जिसके बाद ऐसे सितारों की बातें तेज हो गई हैं, जो फैंस के साथ कभी-कभी बदसलूकी कर देते हैं। आइए आपको इंडस्ट्री के ऐसे 5 सितारों के बारे में बताते हैं...
यूं तो बॉलीवुड की देसी गर्ल कूल माइंडेड हीरोइन मानी जाती हैं लेकिन एक दफा उनका पारा इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक फैन को थप्पड़ मार दिया। बात अंजाना-अंजानी फिल्म के दौरान की है, जब एक फैन से देसी गर्ल इस कदर नाराज हो गई थीं कि वो काबू खो बैठीं। प्रियंका चोपड़ा ने उस फैन को एक थप्पड़ रसीद कर दिया, जिसके बाद काफी खबरें बनी थीं।
अक्षय कुमार अपने फैंस के साथ काफी फ्रेंडली रहते हैं। वो कोशिश करते हैं कि उनके फैन्स को ये अहसास ना हो कि वो किसी स्टार से मिल रहे हैं लेकिन एक दफा उनके फैन से इतनी बड़ी गलती हो गई कि खबरें बन गईं। असल में एक फैन ने सेल्फी के लिए अक्की के करीब जाने की कोशिश की, जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने फैन के थप्पड़ मार दिया। इस कांड के बाद अक्की को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
सलमान खान को फैंस के दिलों का सुल्तान इसीलिए कहा जाता है क्योंकि वो दरियादिल इंसान हैं लेकिन जब उनका दिन बुरा होता है तो वो भी गलती कर बैठते हैं। एक बार की बात है जब सलमान खान एक पब्लिक इवेंट में थे। इस दौरान एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, जो भाईजान को पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था भाईजान ने फैन के हाथ से मोबाइल पकड़कर फेंक दिया। भाईजान के इस व्यवहार की काफी आलोचना हुई थी।
सालों पहले गोविंदा हनी है तो मनी है नाम की एक फिल्म शूट कर रहे थे, जिसके सेट पर कुछ फैंस पहुंच गए। गोविंदा इन फैंस से इस कदर नाराज हो उठे कि उन्होंने एक को थप्पड़ मार दिया। गोविंदा का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। इस थप्पड़कांड की वजह से गोविंदा को केस तक झेलना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने पब्लिक में माफी मांगी थी।
हाल ही में शाहरुख खान एक इवेंट पर गए थे, जहां वो अवॉर्ड दे रहे थे। इस दौरान शाहरुख खान के फैन ने अवॉर्ड लेते हुए एक सेल्फी लेने की कोशिश की, जो बादशाह को पसंद नहीं आया। इसके बाद शाहरुख खान ने फैन के हाथ से फोन छीन लिया। शाहरुख खान का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ और लोगों ने उनके इस व्यवहार की काफी आलोचना की।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
