Sports
5 min read
शुभमन गिल को पाकिस्तानी क्रिकेटर की सलाह: 'स्कूल जाकर कप्तानी सीखो'
Times Now Navbharat
January 19, 2026•3 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों बासित अली और कामरान अकमल ने गिल की कप्तानी की आलोचना करते हुए उन्हें स्कूल जाकर कप्तानी सीखने की सलाह दी है।
शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान यह घर पर पहली वनडे सीरीज थी। इस सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। किसी भी कप्तान के लिए इससे खराब शुरुआत नहीं हो सकती जो घर पर शुभमन गिल के साथ हुई है। क्या इस सीरीज में गिल से कोई चूक हो गई। चाहे जो भी हो लेकिन उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं।
कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की कप्तानी का आगाज शानदार तरीके से हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने न केवल बल्ले से बल्कि बतौर कप्तान भी कमाल का काम किया था और युवा टीम के साथ सीरीज ड्रॉ कराई थी।
कप्तान के तौर पर घर पर गिल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका था जब न्यूजीलैंड भारत में आकर वनडे सीरीज में जीत हासिल की।
बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल के लिए यह सीरीज कुछ हद तक ठीक रहा। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, इंदौर में वह पूरी तरह से फेल रहे, जहां वह केवल 23 रन बना पाए। 3 मैच में गिल ने कुल 135 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद गिल की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। उनकी कप्तानी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली और कामरन अकमल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और उनके कप्तानी की तुलना शान मसूद से कर दी है।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरन अकमल ने गिल की कप्तानी पर कहा कि ये तो उसने शान मसूद वाली कप्तानी की है। आप बाहर से मैसेज पाकर कप्तानी नहीं कर सकते हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि स्कूल जाओ और कप्तानी सीख के आओ।
बासित अली यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर उनका दिमाग काम नहीं करता है। 2018 में बाबर आजम से जो गलती की थी यह भी उसी तरह की गलती थी। उन्होंने गिल के फैसले पर सवाल उठाया। उनका मानना था कि जडेजा को नीतीश कुमार रेड्डी से पहले भेजा जाना चाहिए था।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
