Thursday, January 22, 2026
Home/Sports/Article
Sports
5 min read

WPL में शेफाली वर्मा का शानदार रिकॉर्ड: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास

Times Now Navbharat
January 21, 20261 day ago
शेफाली वर्मा का नया कारनामा, WPL में रच दिया इतिहास

AI-Generated Summary
Auto-generated

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखीं। इस मैच में शेफाली वर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स की पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।

विमेंस प्रीमियर लीग में रोज नए-नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में जेमिमा एंड कंपनी ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। दिल्ली ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान दिल्ली की बैटर शेफाली वर्मा ने एक नया कारनामा कर इतिहास रच दिया। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनो ंटीमों के लिए अहम था। लेकिन दिल्ली ने यह मुकाबला जीतकर विमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन में मुंबई इंडियंस को तीसरी हार थमा दी। दिल्ली कैपिटल्स के सामवे जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य था जिसे उसने केवल 3 विकेट खोकर 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से जेमिमा ने 51 और लिजेल ली ने 46 रन की पारी खेली। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की ओर से पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 45 गेंद में 63 रन जोड़े और दिल्ली की जीत की नींव रख दी। शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में 6 चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने इस पारी के दम पर विमेंस प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई। इससे पहले यह कारनामा नैट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, मेग लैनिंग कर चुकी हैं। शेफाली वर्मा WPL में 1000 रन पूरा करने वाली दूसरी भारतीय बैटर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने WPL में इतिहास रच दिया। बतौर भारतीय वह दिल्ली कैपिटल्स की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस लीग में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में नंबर वन पर नैट सीवर ब्रंट हैं। उनके नाम 34 मैच में 1246 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए हैं।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    शेफाली वर्मा का WPL रिकॉर्ड: नया इतिहास रच दिया