Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
6 min read

मौनी अमावस्या पर शारदा नदी में स्नान का भयानक हादसा: तीन की मौत

Hindustan
January 18, 20264 days ago
मौनी अमावस्या पर स्नान करते वक्त बड़ा हादसा, शारदा नदी में डूबकर दो किशोर समेत तीन की मौत

AI-Generated Summary
Auto-generated

पीलीभीत में मौनी अमावस्या पर शारदा नदी में स्नान करते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति भी डूब गया। गोताखोरों ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। इस दुखद घटना से परिजनों में मातम छा गया।

संक्षेप: पीलीभीत में हादसा हो गया। मौनी अमावस्या पर स्नान को गए दो किशोर शारदा नदी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा एक अन्य शख्स भी गहरे में पानी में चला गया। उसकी भी डूबने से मौत हो गई। Jan 18, 2026 07:10 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान , पीलीभीत Share Follow Us on यूपी के पीलीभीत में हादसा हो गया। मौनी अमावस्या पर स्नान को गए दो किशोर शारदा नदी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा एक अन्य शख्स भी गहरे में पानी में चला गया। उसकी भी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से बाहर निकाले। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घाट पर भी खलबली मच गई। मौनी अमावस्या के पर्व पर शारदा नदी के धनाराघाट पर मेला लगा हुआ था। इस दौरान श्रद्धालु शारदा नदी में स्नान कर रहे थे। थाना हजारा क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के रहने वाले 15 वर्षीय सुमित पुत्र छोटू ढाली और 15 वषीर्य सौरभ पुत्र निताई सरकार गांव के ही अमित पुत्र अजीत के साथ शारदा नदी में स्नान कर रहे थे।इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें युवकों को डूबता देख प्रसाद खरीद रहे एक ग्रामीण ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। उसने इस दौरान अमित का हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया। जबकि सुमित और सौरभ गहरे पानी में डूब गए। तीन किशोरों के नदी में डूबने की जानकारी लगते ही मेले का हुजूम नदी किनारे पहुंच गया। इस दौरान गोताखारों के अलावा कई लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। पूरनपुर के गांव जेठापुर कलां के रहने वाले अवधेश 25 पुत्र रामपाल ने भी किशोरों को बचाने के लिए शारदा में छलांग लगा दी। वह भी नदी में डूब गए। गोताखारों ने सुमित, सौरभ और अवधेश के शव बाहर निकाले। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हजारा थाने के एसओ शरद यादव ने बताया, नहाते समय दो किशोर नदी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए नदी में घुसा एक व्यक्ति भी डूब गया। तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    शारदा नदी हादसा: मौनी अमावस्या पर तीन की डूबकर मौत