Thursday, January 22, 2026
Entertainment
9 min read

सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग 20 साल के एज गैप पर तोड़ी चुप्पी

Navbharat Times
January 21, 20261 day ago
'धुरंधर' की Sara Arjun ने अब तोड़ी चुप्पी, रणवीर सिंह संग 20 साल के अंतर पर बोलीं- जियो और जीने दो

AI-Generated Summary
Auto-generated

फिल्म 'धुरंधर' की अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह संग 20 साल के एज गैप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं, इसलिए इन बहसों से दूर रहीं। सारा 'जियो और जीने दो' में विश्वास रखती हैं और मानती हैं कि उम्र का अंतर कहानी के लिए जायज था।

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जब इस फिल्म की टीजर रिलीज किया गया था, तब लीड एक्टर रणवीर सिंह और हीरोइन सारा अर्जुन के 20 साल एज गैप पर खूब हो-हल्ला मचा था। अब फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने क्या कहा है। सारा अर्जुन ने NDTV से बात करते हुए बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले वो सोशल मीडिया से दूर थीं। इस वजह से उम्र के अंतर को लेकर हुई बहस और आलोचना उन तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा, 'सारा शोर सोशल मीडिया पर ही है ना, है ना? और मैं वहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। मैंने उसमें ज्यादा हिस्सा नहीं लिया। मुझे लगता है कि सबकी अपनी-अपनी राय होती है। मैं 'जियो और जीने दो' में यकीन रखती हूं। ये उनकी राय है। इससे मेरे विचारों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे कहानी पता थी। मुझे पता था कि उम्र का अंतर जायज है, बस इतना ही।' सोशल मीडिया से दूर रहती हैं सारा सारा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि वो इन सब चीजों से थोड़ा दूर रहती हैं। उनके माता-पिता उन्हें अच्छी-अच्छी चीजें दिखाते हैं। और वो इसे इंजॉय करती हैं। वो कहती हैं, 'मैं सोशल मीडिया पर अभी भी बहुत कम एक्टिव हूं। सोशल मीडिया की खबरें पढ़ने की बात है तो ये सब फिल्म रिलीज होने से पहले की बात है, इसलिए उस समय मैं शायद ही कुछ चेक करती थी।' घूमने निकल जाती हैं सारा की पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल में हुई है। वहां पढ़ाई के दौरान कोई गैजेट नहीं था। स्कूल से निकलने के बाद वो इतनी बिजी हो गईं कि इसकी आदत नहीं पड़ी। इसलिए उन्हें अभी तक इसकी हैबिट नहीं है। और अपने बारे में इस बात को वो पसंद करती हैं। उनका कहना है कि वो इसका इस्तेमाल तभी करती हैं, जब सच में जरूरत होती है। या कुछ कहना चाहती हैं या पोस्ट करना चाहती हैं। वरना एंटरटेनमेंट के लिए दूसरी चीजों को चुनती हैं। खाली समय में घूमने निकल जाती हैं। एक जगह पर उनसे बैठा नहीं जाता है। यालिना जमाली बनी हैं सारा सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' फिल्म में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली (राकेश बेदी) की बेटी यालिना जमाली का किरदार निभाया है। रणवीर का किरदार यालिना को अपने प्यार में फंसाने की साजिश रचता है। दोनों की शादी भी हो जाती है। लेखक के बारे मेंसोनम कनौजियासोनम कनौजिया, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 10 साल का अनुभव है। वह बीते साढ़े 3 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़ी हुई हैं। सोनम, यहां एंटरटेनमेंट की दुनिया को कवर कर रही हैं। इसमें ओटीटी से लेकर सिनेमा और टीवी जगत की ट्रेंडिंग और वायरल खबरें, फिल्मी सितारों के इंटरव्यू शामिल हैं। उनकी वेब शोज और के-ड्रामा में खास रुचि है। वह इंडियन सेलेब्‍स के साथ ही हॉलीवुड के सितारों और कोरियन कलाकारों के काम और निजी जिंदगी में भी खास दिलचस्‍पी लेती हैं। अपने करियर में सोनम ने मनोरंजन के अलावा, देश-दुनिया की राजनीति और स्पोर्ट्स बीट पर भी काम किया। उनके पास टीवी पर एंकरिंग का भी अनुभव है। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है।... और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    सारा अर्जुन: रणवीर सिंह संग उम्र के अंतर पर बोलीं