Thursday, January 22, 2026
Entertainment
7 min read

संपत्ति विवाद: बेटे की रहस्यमयी मौत के बाद बहू का खेल, मां ने लगाया आरोप

AajTak
January 21, 20261 day ago
संपत्ति विवाद: बेटे की हुई रहस्यमयी मौत, बहू ने शोक के 13 दिन में किया सारा खेल, संजय कपूर की मां का आरोप

AI-Generated Summary
Auto-generated

दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद गहरा गया है। संजय की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर कर 'रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट' की वैधता को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी बहू प्रिया कपूर सचदेव पर बेटे को धोखा देने और उसकी मौत के 13 दिन में सोना ग्रुप पर नियंत्रण पाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर कि 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद अभी तक चल रहा है. इस मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. संजय की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में नया मुकदमा दायर किया है. रानी कपूर ने 'रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट' की वैधता को चुनौती दी है. इसी के साथ उन्होंने अपनी बहू और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर सचदेव पर भी बड़े आरोप लगाए हैं. रानी कपूर ने लगाए बड़े आरोप 80 साल की रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे संजय को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया. रानी कपूर ने अपने नाम से बने फैमिली ट्रस्ट- रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को 'धोखाधड़ीपूर्ण' बताया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची, जिससे रानी कपूर को अपनी पारिवारिक संपत्ति से वंचित कर दिया गया. रानी कपूर ने मुकदमे में दावा किया है कि संजय की मौत 'रहस्यमय परिस्थितियों' में हुई थी. रानी कपूर ने हाई कोर्ट को बताया कि संजय की मौत के बाद प्रिया ने कई दुर्भावनापूर्ण और अवैध काम किए. रानी कपूर का दावा है कि प्रिया सचदेव ने संजय की मौत के बाद 13 दिनों के शोक अवधि में सोना ग्रुप पर नियंत्रण हासिल करने के लिए ये सब किया था. रानी कपूर ने प्रिया और अन्य लोगों के खिलाफ ट्रस्ट का उपयोग या उसके आधार पर कोई कार्रवाई करने से रोक की मांग की है. Advertisement करिश्मा के बच्चे भी लड़ रहे केस संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे. साल 2016 में दोनों का तलाक हुआ था. इस शादी से दोनों के दो बच्चे- एक बेटी समायरा और बेटा किआन हैं. पिता की संपत्ति में अपने हिस्से के लिए करिश्मा के बच्चे भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है. 16 जनवरी को कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया था. संजय कपूर से जुड़े संपत्ति विवाद में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर करिश्मा और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं. ऐसे में जस्टिस ए एस चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा था. इसपर संजय कपूर के परिवार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया भी सामने आई. मुंबई में संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने प्रिया कपूर के कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मामले को भटकाने की कोशिश करार दिया था. मंदिरा ने साफ शब्दों में कहा था कि अगर उनके भाई संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया कपूर के साथ शेयर किया जाए, तो वे अपनी जिंदगी में ही ऐसा कर चुके होते. ---- समाप्त ----

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    संपत्ति विवाद: बेटे की मौत, मां का आरोप