Sports
8 min read
मोहम्मद कैफ का बयान: रोहित की कप्तानी से हटाना बड़ी गलती
Hindustan
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीनने को गलती बताया है। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल पर अचानक कप्तानी का बोझ डालना गलत था, जिसके कारण उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है। कैफ के अनुसार, रोहित शर्मा को समर्थन देना चाहिए था, न कि नई टीम बनाने के प्रयास में गिल को कप्तानी सौंपनी चाहिए थी।
संक्षेप:
मोहम्मद कैफ ने भारतीय वनडे टीम को लेकर बात की है और कहा है कि रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं छीनी जानी चाहिए थे। उन्होंने ये भी दावा किया है कि शुभमन गिल पर अब कप्तानी का बोझ है। इस वजह से वह वनडे क्रिकेट में अच्छा नहीं खेल रहे।
Jan 21, 2026 09:54 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Share
Follow Us on
टीम इंडिया की पिछली तीन वनडे सीरीजों में कप्तानी शुभमन गिल ने की है। इन तीनों सीरीजों का नतीजा 2-1, 2-1 रहा है, लेकिन 2 सीरीज भारत हारा है और एक सीरीज ही भारतीय टीम जीत पाई है। इससे पहले वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, जिन्होंने भारत को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 2-1 से वनडे सीरीज हारा, 2-1 से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती और फिर 2-1 से न्यूजीलैंड से टीम इंडिया ने मात झेली। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं छीनी जानी चाहिए थे और अचानक शुभमन गिल पर कप्तानी का बोझ नहीं डालना चाहिए था।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
टीम इंडिया की सबसे ज्यादा किरकिरी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने पर हुई है, क्योंकि भारत पहली बार इंदौर में वनडे मैच हारा था और 37 साल में पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड से घर पर वनडे सीरीज हारी थी। इसके बाद मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "रोहित शर्मा की कप्तानी में कई बार हम 2-0 से आगे होते थे औ आखिरी गेम में नए खिलाड़ियों को ट्राई करते थे, बस उन्हें देखने के लिए। हम कम से कम सीरीज तो कभी नहीं हारे। उन्होंने कभी बाइलेटरल मैचों को इतना सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने ICC इवेंट्स में एक सॉलिड टीम बनाई। उन्हें सपोर्ट करना समझदारी होती। उनसे आगे बढ़ना एक गलत कदम था। वे नई टीम बनाने का क्रेडिट चाहते थे, गिल को कैप्टन बनाना चाहते थे। इन सबके पीछे, इस न्यूजीलैंड ने हमें घर पर हराया और चले गए। कुछ ऐसा जो केन विलियमसन जैसा बड़ा कैप्टन भी नहीं कर सका, ब्रेसवेल ने किया।"
कैफ ने आगे शुभमन गिल को लेकर बात की और कहा कि उन पर कप्तानी का बोझ है, क्योंकि उनको जल्दी कप्तानी मिल गई है। कैफ ने कहा, "शुभमन गिल T20 टीम में नहीं हैं। यह उनकी गलती नहीं है। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन पर बहुत ज्यादा लोड था। वह यह सब झेलने के लिए तैयार नहीं थे। उनमें एक खास कैपेसिटी है। उन पर बहुत ज्यादा वेट था। इसीलिए उन्हें अब ड्रॉप कर दिया गया है। वह बस एक जगह से दूसरी जगह भाग रहे थे। यह उनके करियर को कम करने के बराबर है। वह अब प्रेशर में हैं और इसका असर ODI में उनकी बैटिंग पर भी पड़ रहा है। उन्होंने फिफ्टी बनाई, लेकिन पहले जैसी फ्लुएंसी नहीं थी। वह हमेशा अर्धशतक को शतक को कन्वर्ट करते थे।"
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
