Politics
5 min read
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रिंकू सिंह विवाद में फंसे, पोस्ट पर हुई शिकायत
Jagran
January 19, 2026•3 days ago
-1768839505112_m.webp)
AI-Generated SummaryAuto-generated
रिंकू सिंह की एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर करणी सेना ने कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट में देवी-देवताओं को एआई जनित वीडियो में काला चश्मा लगाए दिखाया गया है, जिससे भावनाएं आहत होने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है। रिंकू सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का अहम हिस्सा हैं।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिंकू सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये बनाया गया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिखाया गया कि रिंकू सिंह मैदान पर लगातार छक्के मारते जा रहे हैं। उसपर लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? उसके जवाब में ये वीडियो दिखाया जाता है कि इन्होंने (भगवान ने) सफलता दिलाई है।
इसलिए हुआ विवाद
उसमें हनुमानजी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए। उनके समीप भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे व पीछे अन्य देवी-देवता काला चश्मा पहने दिखाए गए हैं। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने तहरीर में कहा है कि रिंकू सिंह की ओर से पोस्ट प्रसारित हो रही है, जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए दिखाया गया है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। थानाप्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
टी20 सीरीज पर नजरें
जहां तक क्रिकेट के मैदान की बात है तो रिंकू सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज की तैयारी में वयस्त हैं। वह टीम का अहम हिस्सा हैं। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। रिंकू इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में लग जाएंगे जिसकी शुरुआत सात फरवीर से हो रही है। ये वर्ल्ड कप आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
