Thursday, January 22, 2026
Entertainment
3 min read

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने किया बेटी के नामकरण का एलान

Amar Ujala
January 18, 20264 days ago
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने किया बिटिया का नामकरण, बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाते हुए किया नाम का एलान

AI-Generated Summary
Auto-generated

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम 'पार्वती' रखा है। उन्होंने बेटी की पहली झलक साझा करते हुए नाम का एलान किया, जिसमें वे नन्ही परी का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। यह नामकरण कपल के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है, क्योंकि इसी दिन उनकी शादी की सालगिरह भी थी।

सोनाक्षी सिन्हा से भूमि तक, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी की पहली झलक भी हालिया पोस्ट के जरिए दिखाई है। हालांकि, कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें पत्रलेखा और राजकुमार राव ने अपने हाथों में नन्ही परी का हाथ थाम रखा है। उनके इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा से लेकर भूमि पेडनेकर तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन देते हुए बधाई दी है। दोहरी खुशी लेकर आई बिटिया पार्वती पत्रलेखा ने जिस दिन बेटी पार्वती को जन्म दिया, उसी दिन उनकी और राजकुमार राव की वेडिंग एनिवर्सरी थी। एक तरह से यह दिन कपल के लिए दोहरी खुशी का बन गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था। कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव को पहली नजर में ही पत्रलेखा से प्यार हो गया था। हालांकि, पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें काफी टाइम लगा था। इसके बाद दोनों ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। शादी के चार साल बाद कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    राजकुमार राव-पत्रलेखा की बिटिया का नामकरण: पहली झलक