Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
10 min read

प्रयागराज: बीच शहर के तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट, पायलट सुरक्षित

Navbharat Times
January 21, 20261 day ago
प्रयागराज: बीच शहर के तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम; दोनों पायलट सुरक्षित

AI-Generated Summary
Auto-generated

प्रयागराज के बीचों-बीच एक तालाब में वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट गिरा। पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, तीनों पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों ने पायलटों को बचाने का दावा किया। एयरक्राफ्ट को तालाब से निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक वायुसेना के ट्रेनी एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर सामने आई है। घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर आई जानकारी के मुताबिक, शहर के बीचों-बीच तालाब में विमान गिरा है। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट हवा में उड़ रहा था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और केपी कॉलेज के पीछे गिर पड़ा। विमान गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनी गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। रॉकेट के गिरने जैसी आवाज के आते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही मौके पर सैड़कों लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। पायलटों के सुरक्षित होने की बात सामने आई है। उन्हें निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को बचाने का दावा वायु सेना के ट्रेनी एयरक्राफ्ट के क्रैश होने और जलकुंभी से घिरे तालाब में गिरने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एयरक्राफ्ट में सवार तीन लोगों को बचाने की बात कही है। दरअसल, केपी कॉलेज के पीछे रॉकेट जैसी आवाज के साथ एयरक्राफ्ट गिरा। उस समय कॉलेज में प्रैक्टिक की परीक्षा चल रही थी। आवाज सुनते ही सैकड़ों की संख्या में लोग तालाब के किनारे जुट गए। एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे, इसको लेकर अब तक पुख्ता जानकारी नहीं आई है। पायलट की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा प्रयागराज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की घटना को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है। दरअसल, पायलट ने सूझबूझ से किसी बड़ी घटना को टाल दिया। विमान का क्रैश लैंड तालाब में हो यह सुनिश्चित किया गया। साथ ही, रेड क्रैश सिग्नल भी पहले दिया गया, ताकि अगर तालाब के आसपास कोई हों तो वे हट जाएं। इसके बाद पायलट दल के तीनों सदस्य पैराशूट से एयरक्राफ्ट के बाहर आ गए। उनके पैराशूट के बगल के स्कूल ग्राउंड में उतरने की बात सामने आई है। वहीं, एयरक्राफ्ट तालाब में क्रैश लैंड हुआ। हालांकि, विमान के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग दौड़कर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू तालाब में गिरे विमान को निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम हालात का जायजा ले रही है। वहीं, हेलीकॉप्टर से भी स्थिति का जायजा लिए जाने की बात सामने आ रही है। ट्रेनी एयरक्राफ्ट को जलकुंभी भरे तालाब से कैसे बाहर निकाला जाए, इस पर योजना तैयार की जा रही है। घटना के कारणों को लेकर भी जांच शुरू किए जाने की बात सामने आ रही है। लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। वे राजनीति, करेंट अफेयर्स, डेवलपमेंट, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राउंड रिपोर्टिंग का 20 साल का अनुभव रखते हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने प्रशासन, सिविक इश्यू को कवर किया। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पत्रकारिता के गुर भी सीखे। बिहार विधानसभा चुनाव 2005 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 तक 10 चुनावों में रिपोर्टिंग की है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव फरवरी 2005, अक्टूबर-नवंबर 2005, लोकसभा चुनाव 2009, बिहार विधानसभा चुनाव 2010, लोकसभा चुनाव 2014, बिहार विधानसभा चुनाव 2015, लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ग्राउंड रिपोर्टिंग शामिल है। इसके अलावा यूपी चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 का का विश्लेण किया। इस दौरान बिहार, झारखंड और यूपी के निकाय चुनावों को कवर किया। पिछले करीब चार साल से NBT (Digital) में यूपी डेस्क काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय विद्या भवन, मुंबई से जुड़े पीकेआईएमएस से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।... और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा: प्रयागराज में रेस्क्यू