Thursday, January 22, 2026
Entertainment
3 min read

पवन सिंह ने महफिल में बुलाया "जान"? जानें क्या है पूरा मामला

AajTak
January 21, 20261 day ago
पवन सिंह का साया बनी एक्ट्रेस, पावर स्टार ने भरी महफिल में बुलाया जान, और फिर...

AI-Generated Summary
Auto-generated

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह गुंजन सिंह की जन्मदिन पार्टी में एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे। पवन सिंह ने भरी महफिल में महिमा सिंह को "मेरी जान" कहकर स्टेज पर बुलाया, जिस पर लोग हूटिंग करने लगे। बाद में तीनों ने एक गाने पर डांस किया। फैंस ने ध्यान दिया कि महिमा सिंह अब पवन सिंह के साथ अक्सर दिखाई देती हैं।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जलवा कायम है. वो कहीं भी जाते हैं छा जाते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं. भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी से भी उनके कई वीडियो सामने आए हैं. एक्टर के जन्मदिन पर वो अपनी मां और एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे थे. गुंजन सिंह के बर्थडे पर पवन सिंह बहुत कुछ करते और कहते दिखे. हैरानी तब हुई जब उन्होंने महिमा सिंह को जान कहकर स्टेज पर बुलाया. पवन सिंह भरी महफिल में महिमा से कहते हैं कि आओ मेरी जान इधर आओ. इसके बाद वहां हूटिंग होने लगती है. पिंक कलर के सूट में महिमा सिंह सिर झुकाकर स्टेज पर जाती हैं. ये सब देखकर गुंजन सिंह की हंसी छूट जाती है. इसके बाद पवन सिंह, महिमा और गुंजन तीनों राजा जी गाने पर डांस करते हैं. फैन्स ने नोटिस किया कि अब पवन सिंह जहां भी जाते हैं, महिमा सिंह उनके साथ होती हैं.

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    पवन सिंह की नई "जान"? महफिल में बुलाया, जानें क्या हुआ