Politics
9 min read
एक पति, तीन बॉयफ्रेंड: पत्नी की हत्या के बाद पति को कैसा लगा?
Hindustan
January 20, 2026•2 days ago

यूपी के कानपुर में एक युवक ने लवमैरिज के चार महीने बाद ही अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वजह थी पत्नी की बेवफाई। युवक को पत्नी के चाल-चरित्र पर शक था तो उसने रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई और एक रात अचानक से घर पहुंच गया। पत्नी को दो युवकों के बीच में सोया देखकर वह बौखला गया और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि युवक को पत्नी की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित रूमा की हाईटेक सिटी का है। यहां किराए के मकान में रह रहे सचिन सिंह भदौरिया ने अपनी पत्नी श्वेता सिंह की शुक्रवार की देर रात हत्या कर दी और थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचा सचिन जब पूरा मामला बता रहा था तो उसका पुलिसकर्मियों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
चार महीने से पत्नी के साथ किराए के मकान पiर रह रहा था
मूलरूप से फतेहपुर के गाजीपुर थाना के मोहनपुर गांव निवासी सचिन सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया कि वह अक्टूबर से रूमा में लाखन सिंह के मकान में किराए पर पत्नी के साथ रह रहा था। पिछले एक माह से उसे पत्नी के बातचीत और उसके रवैये से उस पर संदेह होने लगा था। इसी बीच उसने दो दिन पहले पत्नी के खाते में आई रकम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि नानी से रुपये मंगाए हैं। इस पर उसने पत्नी से कहा कि जब परिवारवालों से संबंध खत्म हो गए तो रुपये क्यों मंगाए। इस पर दोनों का विवाद हुआ। फिर उसने पत्नी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए साजिश रची। इसके बाद शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसने पत्नी को फोन कर कहा कि वह घर नहीं आएगा।
रात करीब 11 बजे वह अचानक घर पहुंच गया। कमरे में जाकर देखा तो दो छात्र पत्नी के साथ थे। तीसरा इधर-उधर घूम कर पहरेदारी कर रहा था। इस पर उसकी छात्रों से मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। थाने से जब वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी घर आकर विवाद करने लगी और छात्रों के साथ ही रहने की बात कहने लगी। सचिन के मुताबिक उसने जान से मारने की धमकी दी तो पत्नी ने ही उसके हाथ में दुपट्टा थमाकर जान से मार देने के कहा। इसके बाद उसने पत्नी का गला कस दिया। इस प्रकार उसने अपनी पत्नी को जान से मार डाला।
कमरा बंद कर घूमता रहा, फिर किया आत्मसमर्पण
पुलिस को आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह कमरा बंद करके रामादेवी चौराहा और घंटाघर में घूमता रहा। घंटाघर में करीब दो घंटे तक बैठकर सोचने के बाद उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। इसके बाद वह महाराजपुर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी ने दुष्कर्म में भिजवाया था जेल
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में कार से मार्ग दुघर्टना में युवक की मौत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में वह चार माह जेल में भी रहा था। फिर आरोपित पर गाजीपुर थाने में उसी युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके साथ प्रेम विवाह किया था। दो माह बाद जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब यह दर्दनाक घटना हो गई।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
