Technology
5 min read
Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च: 6500mAh बैटरी और शानदार फीचर्स
Gadgets 360 Hindi
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
Oppo ने यूरोप में Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च किया है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी और 50MP का फ्रंट कैमरा है। यह 8GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग 40,600 रुपये है। यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में Oppo Reno 15 सीरीज में शामिल होगा।
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने एक नया स्मार्टफोन यूरोप के कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया है। Oppo Reno 15 FS 5G में 6,500 mAh की बैटरी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह हाल ही में भारत में लॉन्च की गई Oppo Reno 15 सीरीज में शामिल होगा।
Oppo Reno 15 FS 5G का प्राइस, उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को यूरोप के कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। Oppo की पोलैंड में वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है। इसे 8 GB के RAM और 512 GB के स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Reno 15 FS 5G का प्राइस PLN 1,599 (लगभग 40,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को दो अलग ब्लू कलर्स में लाया गया है।
Oppo Reno 15 FS 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। Oppo Reno 15 FS 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और Adreno 710 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
