Politics
8 min read
नितिन गडकरी का बड़ा बयान: 'जब काम सुचारू चले तो पुरानी पीढ़ी को हट जाना चाहिए'
Navbharat Times
January 18, 2026•4 days ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी के लिए रास्ता बना देना चाहिए। उन्होंने नागपुर में एक औद्योगिक महोत्सव के दौरान युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने और पुरानी पीढ़ी के पीछे हटने पर जोर दिया। यह महोत्सव विदर्भ को औद्योगिक केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है।
नागपुर : केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari) ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा है कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी के लिए रास्ता बना देना चाहिए। उन्होंने यह बात नागपुर में एडवांटेज विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए और पुरानी पीढ़ी को धीरे-धीरे पीछे हटकर अन्य काम करने चाहिए।
कब से कब तक चलेगा महोत्सव?
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, यह महोत्सव विदर्भ क्षेत्र को भारत के औद्योगिक नक्शे पर एक मजबूत विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है। गडकरी इस महोत्सव के मुख्य संरक्षक हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव तीसरी बार आयोजित हो रहा है और यह 6 से 8 फरवरी तक नागपुर में चलेगा। उन्होंने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों के बहुत अच्छे उद्यमी मौजूद हैं।गडकरी ने क्या कहा?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गडकरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र, कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र और सेवा क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने महोत्सव के आयोजक आशीष काले का उदाहरण देते हुए कहा कि काले ने एडवांटेज विदर्भ पहल में युवा पीढ़ी को शामिल किया है। मेरा मानना है कि धीरे-धीरे पीढ़ी भी बदलनी चाहिए। गडकरी ने कहा कि आशीष के पिता मेरे दोस्त हैं। अब हमें धीरे-धीरे रिटायर हो जाना चाहिए और जिम्मेदारी नई पीढ़ी को दे देनी चाहिए और जब गाड़ी ठीक से चलने लगे, तो हमें हट जाना चाहिए और कुछ और काम करना चाहिए।
सेवा क्षेत्र के महत्व पर भी जोर
गडकरी ने किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र, कृषि और संबंधित क्षेत्रों और सेवा क्षेत्र के महत्व पर भी जोर दिया। एडवांटेज विदर्भ एक्सपो में टेक्सटाइल, प्लास्टिक, खनिज, कोयला, विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, हेल्थकेयर, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों के उद्योगों की भागीदारी होगी।
लेखक के बारे मेंसुजीत उपाध्यायसुजीत उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास करीब 15 सालों का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण में बतौर रिपोर्टर काम किया। जी मीडिया से डिजिटल में शुरुआत की। इंडिया डॉट कॉम हिंदी में काम करने के बाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े। वह महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर,पंजाब-हरियाणा, हिमाचल समेत नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिणी राज्यों से जुड़े विषयों को कवर कर रहे हैं। इन राज्यों की राजनीति और क्राइम के अलावा करेंट अफेयर में इनकी पकड़ है।... और पढ़ें
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
