Politics
6 min read
नितिन गडकरी का बड़ा बयान: नई पीढ़ी को क्यों सौंपनी चाहिए जिम्मेदारियां?
Jagran
January 19, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंप देनी चाहिए और पुरानी पीढ़ी को तब पीछे हट जाना चाहिए जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें। उन्होंने विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के संदर्भ में यह बात कही, जिसका उद्देश्य विदर्भ को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। भाजपा एमएलसी संदीप जोशी ने भी युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने हेतु राजनीति से संन्यास की घोषणा की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की वकालत करते हुए कहा कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को पीछे हट जाना चाहिए। गडकरी विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के बारे में बात कर रहे थे, जिसकी परिकल्पना उन्होंने की थी।
विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव का आयोजन एसोसिएशन फार इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट (एआइडी) के अध्यक्ष आशीष काले द्वारा किया गया था। गडकरी ने कहा कि काले ने युवा पीढ़ी को एडवांटेज विदर्भ पहल में शामिल किया है। मेरा मानना है कि धीरे-धीरे पीढ़ी में भी बदलाव आना चाहिए।
'नई पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए जिम्मेदारियां'
गडकरी ने कहा कि आशीष के पिता मेरे मित्र हैं। अब हमें धीरे-धीरे सेवानिवृत्त होना चाहिए और जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए। एआईडी के मुख्य मार्गदर्शक गडकरी ने बताया कि नागपुर में छह से आठ फरवरी तक आयोजित हो रहे एडवांटेज विदर्भ एक्सपो का यह तीसरा वर्ष है। गडकरी ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में बहुत अच्छे उद्यमी हैं।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य विदर्भ को भारत के औद्योगिक मानचित्र पर एक मजबूत और उभरते विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना है। केंद्रीय मंत्री ने किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों तथा सेवा क्षेत्र के महत्व पर भी जोर दिया।
एडवांटेज विदर्भ एक्सपो में कपड़ा, प्लास्टिक, खनिज, कोयला, विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों के उद्योगों की भागीदारी होगी।
भाजपा एमएलसी ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीबी माने जाने वाले भाजपा एमएलसी संदीप जोशी ने सोमवार को राजनीति से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वे युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए राजनीति से हट रहे हैं।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
