Politics
6 min read
नवाज शरीफ के घर शादी में भारतीय डिजाइनरों की 'एंट्री' पर पाकिस्तानी भड़के
Jagran
January 18, 2026•4 days ago
-1768750603372_m.webp)
AI-Generated SummaryAuto-generated
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर की शादी में दुल्हन द्वारा भारतीय डिजाइनरों के परिधान पहनने पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स भड़क गए। मेहंदी में सब्यसाची का लहंगा और शादी में तरुण तहिलियानी की साड़ी पहनने पर कई लोगों ने सवाल उठाए, जिससे यह एक राजनीतिक और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा से संवेदनशील रहे हैं। बंटवारे के बाद से दोनों देशों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनी है। अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ गए थे और दोनों देश युद्ध के करीब माने जा रहे थे।
ऐसे माहौल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार की एक शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वजह है दुल्हन का भारतीय डिजाइनरों के कपड़े पहनना, जिससे पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है।
किसकी थी शादी?
नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर ने लाहौर में शांजेह अली रोहेल से शादी की। शादी भले ही निजी कार्यक्रम थी, लेकिन दुल्हन के कपड़ों ने इसे राजनीतिक और सामाजिक बहस में बदल दिया। बता दें, जुनैद सफदर पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ और सांसद मोहम्मद सफदर अवान के बेटे हैं। मरियम नवाज पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।
यह जुनैद सफदर की दूसरी शादी है। उन्होंने 2021 में आयशा सैफ खान से शादी की थी। दोनों ने अक्टूबर 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए तलाक की घोषणा की थी। नई शादी के बाद परिवार की खुशी से ज्यादा चर्चा दुल्हन के लिबास को लेकर होने लगी, जिसने सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दे दिया।
दुल्हन के कपड़े रहे आकर्षण का केंद्र
मेहंदी समारोह में शांजेह अली ने भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का हरा लहंगा पहना था, जिसमें सुनहरे जरी का काम और डबल दुपट्टा था। शादी के मुख्य समारोह में उन्होंने तरुण तहिलियानी की लाल साड़ी पहनी। सिर पर लाल घूंघट और बालों में स्लीक बन के साथ उनका लुक काफी चर्चा में रहा।
इन तस्वीरों को पाकिस्तान सिटिजन मीडिया पोर्टल 'डायलॉगपाकिस्तान' ने साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतने बड़े राजनीतिक परिवार की बहू ने पाकिस्तानी डिजाइनरों को छोड़कर भारतीय डिजाइन क्यों चुना।
सोशल मीडिया पर भड़के पाकिसतानी यूजर्स
एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान के नेता ही सबसे ज्यादा भारतीय समर्थक दिखते हैं। वहीं, दूसरे ने कहा कि पाकिस्तानी डिजाइनर भी उतने ही अच्छे कपड़े बना सकते थे। हालांकि, कुछ लोगों ने दुल्हन का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि उसकी निजी शादी है और उसे अपनी पसंद के कपड़े पहनने का पूरा हक है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
