Health & Fitness
5 min read
मपॉक्स का नया वेरिएंट: विदेश यात्रा से जुड़े 90% मामले, जानें नया खुलासा
jagran.com
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
केरल में Mpox का नया वेरिएंट 'क्लैड एलबी' सामने आया है, जो मानव से मानव में तेजी से फैल रहा है। पुणे स्थित रिसर्च सेंटर की स्टडी के अनुसार, इस वेरिएंट से संक्रमित 10 में से 9 लोग विदेश यात्रा से लौटे थे। यह नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक है, और इसका संबंध कांगो जैसे देशों से भी पाया गया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में जानलेवा वायरल मंकीपॉक्स (Mpox) का एक नया वेरिएंट सामने आया है, जिसके तार अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों से जुड़ रहे हैं। ये वायरल मानव से मानव में तेजी से फैल रहा है। पुणे आधारित रिसर्च सेंटर ने हाल ही में एक स्टडी के बाद इसका खुलासा किया है।
Mpox वायरस की शुरुआत अफ्रीका में हुई, जो कुछ ही महीनों में दुनिया के अन्य देशों तक फैल गई। स्टडी में पता चला है कि वायरस का नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है। पुराने वेरिएंट के मुकाबले ये तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिकों ने इस नए वेरिएंट को 'Mpox क्लैड एलबी' का नाम दिया है।
केरल से सामने आए थे मामले
पुणे के ICMR समेत कई संस्थानों ने मिलकर ये अध्ययन किया। देश की 10 अलग-अलग लैबोरेट्री में Mpox क्लैड एलबी वायरस की टेस्टिंग हुई। ये वायरस सितंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच केरल से सामने आए थे।
वायरोलॉजी जनरल में प्रकाशित हुई इस स्टडी के अनुसार, "Mpox वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके फैलने के पैटर्न से पता चला है कि ये मानव से मानव में आसानी से फैल सकता है। पुराने वेरिएंट्स की तुलना में Mpox क्लैड एलबी ज्यादा तेज फैल रहा है।"
स्टडी में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है, "कुछ खास प्रकार के जीनों में ये वायरस आसानी से फैल रहा है। इन जीनों वाले ज्यादातर लोग कॉन्गो में हैं। यही वजह है कि वहां Mpox क्लैड एलबी सबसे ज्यादा फैला है।"
विदेश यात्रा से निकला कनेक्शन
जांच में पता चला है कि Mpox क्लैड एलबी की चपेट में आने वाले 10 में से 9 लोग विदेश यात्रा कर चुके हैं। विदेश से लौटने के बाद ही वो Mpox क्लैड एलबी का शिकार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों में सिर्फ 1 व्यक्ति को ही Mpox क्लैड एलबी की शिकायत हुई है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
