Technology
8 min read
Motorola X70 Air Pro: गेमिंग और कैमरा के लिए सबसे पावरफुल फोन लॉन्च
Hindustan
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
Motorola ने चीन में Moto X70 Air Pro लॉन्च किया है, जो भारत में 'Motorola Signature' नाम से 23 जनवरी 2026 को आएगा। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5, चार 50MP कैमरे, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ आता है। यह 7 साल के OS/सिक्योरिटी अपडेट और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करता है।
Motorola ने Moto X70 Air Pro स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से चीन में लॉन्च कर दिया है, और इसे भारत में “Motorola Signature” के नाम से 23 जनवरी 2026 को पेश करने की पुष्टि भी की जा चुकी है। यह फोन Motorola की ओर से प्रीमियम सिग्नेचर सीरीज में होने वाला पहला मॉडल है, जिसका उद्देश्य 2026 में फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस और हाई-एंड कैमरा अनुभव देना है। Moto X70 Air Pro को Snapdragon 8 Gen 5 जैसे शक्तिशाली प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो आज के हाई-एंड स्मार्टफोन चिप्स में से एक है और मल्टी-टास्किंग, गेमिंग और AI-इनेबल फीचर्स को स्मूदली संभालने में सक्षम है। यह फोन Android 16-बेस्ड Motorola Hello UX के साथ आएगा और 7 वर्षों तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए तैयार बनाता है।
Moto X70 Air Pro की कीमत
चीन में Moto X70 Air Pro की कीमत 12GB/256GB बेस मॉडल के लिए CNY 4,499 (लगभग 58,900 रुपये) से शुरू होती है। इसके अलावा, X70 Air Pro दो अन्य कॉन्फ़िगरेशन में भी उपलब्ध है: 12GB/512GB और 16GB/1TB, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 4,999 (लगभग 65,400 रुपये) और CNY 5,499 (लगभग 71,950 रुपये) है।
ये भी पढ़ें:
सरकार के नाम पर सबसे बड़ा धोखा! Fake Apps से आपकी कमाई उड़ाई जा रही, ऐसे रखें सेफ
भारत में संभावित कीमत और लॉन्च प्लान
Moto X70 Air Pro को भारत में Motorola Signature के नाम से लॉन्च किया जाएगा। बेस मॉडल की कीमत लगभग 59,999 रुपए से शुरू होने की संभावना है, वहीं बड़े स्टोरेज विकल्प की कीमत 64,999 रुपए से 69,999 रुपए तक जा सकती है। इसके साथ बैंक इंस्टैंट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी मिल सकते हैं, जो डील को और आकर्षक बनाते हैं।
Moto X70 Air Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Moto X70 Air Pro में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। डिज़ाइन की बात करें तो फोन स्लिम प्रोफाइल में है, जिसमें पतले बेजल्स और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है, जिससे पकड़ भी आरामदायक रहती है।
Moto X70 Air Pro को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस किया गया है। Moto X70 Air Pro का कैमरा सेक्शन भी बेहद दमदार है। पीछे की तरफ 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी लेंस मिलता है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilisation) भी है, जिससे इमेज और वीडियो दोनों में शार्पनेस बनी रहती है। साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ सटीक डिटेल capture करता है। फ्रंट में 50MP Sony LYT-500 कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहद साफ और शानदार बनाता है।
Moto X70 Air Pro में 5200mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन के उपयोग को आसानी से संभाल सकती है। यह बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। फोन में IP68/IP69 रेटिंग है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मजबूत बनाया गया है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
