Friday, January 23, 2026
Technology
5 min read

Motorola Edge 70 Fusion: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार लॉन्च!

Gadgets 360 Hindi
January 20, 20262 days ago
Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च होगा 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी के साथ!

AI-Generated Summary
Auto-generated

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50MP का मुख्य कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा होगा। फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। यह Android 16 पर चलेगा और 3 साल तक OS अपग्रेड प्राप्त करेगा।

Motorola Edge 70 Fusion कंपनी की Edge सीरीज में अगला एडिशन होगा। सीरीज के Fusion वेरिएंट में कंपनी दमदार फीचर्स पेश करती है। इसलिए फोन का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। Motorola Edge 70 Fusion की घोषणा भले ही Motorola ने अभी तक नहीं की है लेकिन लॉन्च से पहले फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Fusion में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में दमदार चिपसेट आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं लीक हुए स्पेसिफिकेशंस। Motorola Edge 70 Fusion के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें Motorola Edge 70 Fusion के सभी स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हो सकता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन बताया गया है। इसमें IP68 व IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। जिसके माध्यम से धूल और पानी से सेफ्टी इसमें दी जा सकती है। Edge 70 Fusion में 50MP का रियर मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में मेन लेंस Sony Lytia हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिप आ सकती है। साथ में 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आ सकता है। टॉप पर Hello UX स्किन देखने को मिल सकती है। इसमें 3 साल तक OS अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    Motorola Edge 70 Fusion: 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी