Thursday, January 22, 2026
Geopolitics
8 min read

मरियम नवाज के बेटे की शादी: भारत कनेक्शन ने मचाया पाकिस्तान में बवाल

Navbharat Times
January 18, 20264 days ago
मरियम नवाज के बेटे की शादी से पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल, इंडिया कनेक्शन बना वजह, जानिए पूरा मामला

AI-Generated Summary
Auto-generated

पाकिस्तान में मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी पर बवाल मचा है। दुल्हन शानजेह अली ने भारतीय डिजाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहनी, जो 1971 के युद्ध में भारत के लिए महत्वपूर्ण रहे एडमिरल के बेटे हैं। इसे पाकिस्तानी नागरिक अपमानजनक बता रहे हैं और शरीफ परिवार को गद्दार कह रहे हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी 17 जनवरी को धूमधाम से लाहौर में सम्पन्न हुई है। जुनैद ने अपने नाना नवाज शरीफ के पुराने साथी रोहैल असगर की पोती शानजेह अली से शादी की है। शादी समारोह शनिवार को शरीफ परिवार के लाहौर के जटी उमरा स्थित घर पर हुआ, जिसमें पाकिस्तान की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन इस शादी को 24 घंटे भी नहीं बीते हैं और पाकिस्तान में इस पर बवाल मच गया है। इसकी वजह बना है शांजी अली का शादी के मौके पर पहना गया ब्राइडल ड्रेस, जिस पर पाकिस्तानी नाराज हो गए हैं। भारतीय डिजाइनर के नाम से भड़के पाकिस्तानी नवाज शरीफ के नवासे जुनैद की बीवी ने शादी में लाल रंग का ब्राइडल आउटफिट पहना था, जिसे भारतीय डिजाइनर तरुण तहलियानी ने डिजाइन किया है। भारतीय डिजाइनर की ड्रेस से ज्यादा जो बात पाकिस्तानियों को सबसे ज्यादा चुभ रही है वो यह है कि तरुण तहलियानी पूर्व नेवी चीफ एडमिरल आरएच तहलियानी (रिटायर्ड) के बेटे हैं। आरएच तहलियानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आईएनएस विक्रांत के कमांडिग अफसर थे। पाकिस्तानियों को ये ज्यादा ही चुभ रहा है। शरीफ परिवार को बताया गद्दार एक यूजर ने एक्स पर लिखा, मरियम नवाज की बहू ने भारतीय डिजाइनर की ब्राइडल ड्रेस पहनी थी। वही, जिसने पाकिस्तान पर हमला किया और कई मासूमों को मार डाला। इसके बावजूद वे भारतीय ब्रांड को दिखाते हैं। PML-N पाकिस्तान की सबसे बड़ी दुश्मन है। गद्दार। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पूरी दुनिया को छोड़कर भारतीय ब्रांड के पास गए और फिर यही लोग दूसरों को गद्दार कहते हैं। हालांकि, शादी के पूरे फंक्शन में भारतीय डिजाइनर का ड्रेस पहनने वाली दुल्हन अकेली नहीं थी। मरियम नवाज ने भी मेहंदी सेरेमनी के लिए इंडियन डिजाइनर को ही चुना। बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मरियम ने भारतीय डिजाइनर अभिनव मिश्रा का डिजाइन किया हुआ पाउडर-ब्लू लहंगा पहना। इसने यह भी बताया कि पाकिस्तानी करेंसी में इस लहंगे की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। फिलहाल शादी समारोह में भारतीय डिजाइनर के कपड़े चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेखक के बारे मेंविवेक सिंहविवेक सिंह, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ प्रिसिंपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 12 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) को कवर कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के घटनाक्रम में विशेष रुचि है। अमर उजाला देहरादून के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदा,एबीपी न्यूज से होते हुए नवभारत टाइम्स तक यह सफर जारी है। इस बीच न्यूज18 यूपी/उत्तराखंड के साथ टीवी की दुनिया और वीडियो न्यूज ऐप प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।... और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    मरियम नवाज के बेटे की शादी: भारत कनेक्शन और बवाल