Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
3 min read

मदुरै LIC ऑफिस में हीट-वेव: महिला अधिकारी की हत्या का खुलासा

Jagran
January 21, 20261 day ago
मदुरै LIC ऑफिस में हत्याकांड: महिला अधिकारी ने पकड़ी गड़बड़ी, सहकर्मी ने पेट्रोल से जलाकर मार डाला

AI-Generated Summary
Auto-generated

मदुरै एलआईसी कार्यालय में महिला अधिकारी कल्याणी नंबी की हत्या, सहकर्मी टी. राम ने अनियमितताओं को छिपाने के लिए की। कल्याणी ने मृत्यु दावों के निपटारे में गड़बड़ी पकड़ी थी, जिसके बाद राम ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तामिलनाडु के मदुरै के एलआईसी कार्यालय में लगी आग में मृत महिला अधिकारी की मौत हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह पलट दिया है। 54 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी कल्याणी नंबी को उनकी ही सहकर्मी राम ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि वह अपनी अनियमितताओं को छिपा सके। यह खुलासा इतना चौंकाने वाला है कि पूरा एलआईसी महकमा हिल गया है। पुलिस ने आरोपी टी राम को गिरफ्तार कर लिया है। वह एलआईसी के असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर थे। कैसे रची हत्या की साजिश? कल्याणी नंबी हाल ही में तिरुनेलवेली से मदुरै ट्रांसफर हुई थीं। वहां पहुंचते ही उन्होंने डेथ क्लेम्स (मृत्यु दावों) के निपटारे में कई अनियमितताएं पकड़ीं। आरोपी राम पर करीब 40 से ज्यादा डेथ क्लेम्स लंबित होने का आरोप लगा था। कल्याणी ने राम को चेतावनी दी कि वह उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेंगी। फिर राम ने उन्हें चुप कराने के लिए यह खतरनाक प्लान बनाया था।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    मदुरै LIC हत्याकांड: महिला अधिकारी की दर्दनाक मौत