Politics
7 min read
केरल बस छेड़छाड़ मामला: आरोपी ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर केस दर्ज
Navbharat Times
January 20, 2026•2 days ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
केरल की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बस में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल किया, जिसके बाद आरोपी दीपक ने आत्महत्या कर ली। दीपक के परिजनों ने महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इंफ्लुएंसर शिमजिता मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज किया है, वह फरार है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
तिरुवनंतपुरम/कोझिकोड: केरल की सोशल मीडिया महिला इंफ्लुएंसर ने बस में छेड़खानी का एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कोझिकोड के रहने वाले 41 साल के दीपक ने अपनी जान दे दी थी। इस घटना के बाद दीपक के परिजनों ने महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। वीडियो को वायरल करने और परिजनों के आरोपों के बाद अब पुलिस ने इस मामले में शिमजिता मुस्तफा नाम की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के एक्शन के बाद महिला फरार बताई जा रही है। इस घटना में दावा किया जा रहा है कि महिला ने छेड़खानी के झूठे आरोप लगाए। ऐसा करने के पीछे का मकसद रुपये ऐंठना भी हो सकता है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें केरल में एक महिला शिमजिता मुस्तफा ने बस में दीपक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए
बस में प्राइवेट पार्ट पर टच हुआ था हैंड
29 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला के प्राइवेट पार्ट से दीपक के हाथ की कोहनी छू जाती है। इसी वीडियो को आधार बनाकर महिला ने कोझिकोड के हरने वाले शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जब यह वीडियो दीपक ने देखा तो उसके बाद जान दे दी थी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिमजिथा मुस्तफा ने वीडियो शेयर करके बस यात्रा के दौरान उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई थी।
आरोप-ट्रोलिंग के बाद छोड़ी दुनिया
दीपक के परिवार का कहना है कि शिमजिथा मुस्तफा नाम की महिला ने वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी ज्यादा कमेंट्स आ रहे थे। इसमें दीपक को ट्राेल किया जा रहा था। इसके बाद ही दीपक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दे दी। दीपक ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी महिला फरार है। केरल मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया ट्रायल पर एक बहस छेड़ दी है। यह भी माना जा रहा है कि महिला की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।
लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेन्द्र कुमार कटियार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। 2008 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डीएलए अखबार से की थी। वे 17 साल के सफर में आई नेक्स्ट, आज समाज और दैनिक हिंदुस्तान में काम कर चुके हैं। वह गुजरात, महाराष्ट्र समेत पश्चिम के राज्यों के हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है। दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के हलचल पर नजर रखते हैं।... और पढ़ें
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
