Entertainment
4 min read
20 साल बाद 'कसम से' सीरियल के एक्टर्स: कौन दिखा जवान, कौन दुनिया को अलविदा कह गया?
Navbharat Times
January 19, 2026•3 days ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
'कसम से' सीरियल के 20 साल बाद मुख्य कलाकारों के लुक में काफी बदलाव आया है। प्राची देसाई और राम कपूर जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाए थे। राम कपूर का लुक बदला है, जबकि अश्विनी कालसेकर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। नमन शॉ और सिद्धार्थ वासुदेव जैसे अन्य कलाकार भी टीवी पर विभिन्न भूमिकाओं में दिख रहे हैं।
टीवी पर वैसे तो पुराने वक्त में कई सारे सीरियल्स थे जो बहुत पॉपुलर थे। इसी में से एक था एकता कपूर का शो 'कसम से', जो 2006 में शुरू हुआ था और इसकी टीआरपी भी बहुत जबरदस्त थी। शो में प्राची देसाई और राम कपूर ने लीड रोल प्ले किया था और कई चेहरे तो उस समय के हिसाब से नए थे। आइए आज 20 साल बाद दिखाते हैं कि शो की स्टार कास्ट कितनी बदल गई है।
राम कपूर ने उनके पति जय वालिया का रोल किया था जो काफी खड़ूस थे। वो तब काफी यंग थे, अब उनका लुक बहुत बदल चुका है।
वहीं, बानी की तीसरी और सबसे छोटी बहन थी रानो, जिसका किरदार एक्ट्रेस अरुणिमा शर्मा ने निभाया था। एक्ट्रेस ने अब शोबिज छोड़ दिया है और वो कम ही लाइमलाइट में रहती हैं।
अश्विनी कालसेकर ने जय वालिया की बहन और बानी की ननद का रोल किया था जो शो में विलन थीं। उनके कैरेक्टर का नाम जिज्ञासा था। वो आज भी फिल्मों में काम कर रही हैं।
'कसम से' में पुष्कर शुक्ला का रोल करने वाले एक्टर थे नमन शॉ, जो इन दिनों शो 'मंगल लक्ष्मी' में देखे जा रहे हैं और उतने ही हैंडसम दिखते हैं।
एक्टर सिद्धार्थ वासुदेव ज्यादाकर निगेटिव रोल्स ही करते हैं। इसमें भी वो खलनायक ही बने थे। इन दिनों वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ रहे हैं।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
