Geopolitics
5 min read
काबुल बम विस्फोट: चीनी रेस्टोरेंट में आत्मघाती हमला, 6 की दर्दनाक मौत
Moneycontrol Hindi
January 19, 2026•3 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
काबुल के एक चीनी रेस्टोरेंट में आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो चीनी नागरिक शामिल थे। इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप (ISIS-K) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसका उद्देश्य अफगानिस्तान में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकना है। यह हमला काबुल के एक सुरक्षित व्यावसायिक इलाके में हुआ।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है। तालिबान प्रशासन के मुताबिक इस विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक चीनी रेस्टोरेंट पर हुए आतंकी हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप ने ली है।
तालिबान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप (ISIS-K) ने किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला अफगानिस्तान में चीनी हितों को निशाना बनाने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। सूत्रों का कहना है कि ISIS-K, तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार और चीन के बीच बढ़ती नजदीकी को अपने लिए खतरा मानता है। आतंकी संगठन का मानना है कि चीन की बढ़ती भागीदारी उसके वैचारिक और रणनीतिक मकसदों के खिलाफ है।इसी वजह से ISIS-K अफगानिस्तान में चीनी नागरिकों और संस्थानों को निशाना बना रहा है।
इससे पहले अफगान अधिकारियों ने बताया था कि काबुल के बीचों-बीच स्थित एक बेहद सुरक्षित इलाके में एक होटल में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने रॉयटर्स को बताया, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में कई लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं।” काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि यह धमाका शहर-ए-नव इलाके में एक होटल को निशाना बनाकर किया गया। यह इलाका व्यावसायिक माना जाता है, जहां बड़े ऑफिस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कई दूतावास मौजूद हैं। इसे काबुल के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माना जाता है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
