Friday, January 23, 2026
Home/Sports/Article
Sports
5 min read

जापान अंडर-19 की शानदार जीत: डिफेंडिंग चैंपियन को चौंकाया, नए रिकॉर्ड्स बनाए

Times Now Navbharat
January 20, 20262 days ago
नई नवेली टीम जापान ने डिफेंडिंग चैंपियन का निकाला पसीना, बना डाले ये खास रिकॉर्ड्स

AI-Generated Summary
Auto-generated

जापान की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे में कई रिकॉर्ड बनाए। ह्यूगो केली और निहार परमार ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। ह्यूगो केली ने नाबाद 79 रन बनाकर जापान के लिए दो बार पचास से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। सातवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी भी एक रिकॉर्ड है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ह्यूगो केली और निहार परमार ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। यह जापान अंडर-19 यूथ वनडे के इतिहास में दूसरे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस साझेदारी ने ह्यूगो केली और निहार परमार के बीच बने 55 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ह्यूगो केली ने 135 गेंद पर नाबाद 79 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके लगाए। इस अर्धशतक की मदद से केली ने हमवतन नील डेट के 26 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वह जापान अंडर-19 के लिए यूथ वनडे में दो बार पचास से अधिक रनों की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। ह्यूगो से पहले साल 2020 में नील डेट ने जापान के लिए एक बार अर्धशतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ ह्यूगो केली ने 162 गेंद पर नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। वह जापान के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले जापानी खिलाड़ी बने थे। हालांकि, वह जापान को जीत नहीं दिला सके थे। टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में ह्यूगो केली और मोंटगोमरी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 103 गेंद पर 72 रन जोड़े। यह पार्टनरशिप जापान अंडर-19 यूथ वनडे के इतिहास में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस पार्टनरशिप ने केंटो डोबेल और ईशान फरत्याल के बीच बनी 7 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यही नहीं ह्यूगो केली और मोंटगोमरी की 72 रनों की साझेदारी ने जापान यूथ वनडे के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। निहार परमार और ह्यूगो केली के बीच बने 55 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही। 3 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद कंगारू गेंदबाजों का जमकर सामना किया। हालांकि, टीम ने 100 के बाद लगातार विकेट गंवाए, जिससे किसी तरह 200 का आंकड़ा छू सकी।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    जापान अंडर-19: डिफेंडिंग चैंपियन को टक्कर, रिकॉर्ड्स