Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
5 min read

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत

Jagran
January 18, 20264 days ago
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत

AI-Generated Summary
Auto-generated

जबलपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना बरेली थाना क्षेत्र के सिग्मा कॉलोनी के पास हुई, जब मजदूर खाना खा रहे थे। कार चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में से एक जबलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शहर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एक साथ 20 मजदूरों को रौंद दिया। इस भीषण घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को टक्कर मार दी है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि यह घटना बरेली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत सिग्मा कॉलोनी के सामने हुई। फरार कार चालक की तलाश तेज उन्होंने बताया कि एकता चौक के पास दोपहर करीब 2 बजे सड़क निर्माण कार्य के दौरान जब मजदूर रोड डिवाइडर की रेलिंग लगाने का काम कर के खाना खा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। पल्लवी शुक्ला ने कहा, "फरार कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। मृतक और घायल लोग मंडला जिले के रहने वाले हैं और घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था देखी और संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। मृतकों में चैनवती (35) और लच्छो बाई (38) हैं, जबकि घायलों में गोमती बाई (40), राजकुमारी (37), वर्षा बाई (39), कृष्णा बाई (41), अकलवती (36), प्रभावती (40), मीरा बाई (38), जमना बाई (35), ज्ञानवती (41), भगवती (37), लक्ष्मी बाई (39), और छोटीबाई (36) शामिल हैं।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    जबलपुर सड़क हादसा: 20 मजदूर कुचले, 2 की मौत