Sports
12 min read
IND vs NZ तीसरा वनडे: न्यूजीलैंड ने भारत में इतिहास रचा, सीरीज जीती
Jagran
January 18, 2026•4 days ago
-1768751952098_m.webp)
AI-Generated SummaryAuto-generated
न्यूजीलैंड ने भारत को इंदौर में तीसरे वनडे में 41 रनों से हराकर पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती। डैरेल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतकों से न्यूजीलैंड ने 337 रन बनाए। विराट कोहली के 124 रनों के बावजूद भारत 296 पर ऑल आउट हो गया। यह इंदौर में भारत की पहली वनडे हार है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डैरेल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे 41 रन से हराया। इसके साथ ही कीवी टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।
न्यूजीलैंड भारत में पहली वनडे सीरीज जीती है। साथ ही इंदौर में वनडे में भारत की यह पहली हार है। इससे पहले तक होल्कर स्टेडियम में भारत कोई वनडे मैच नहीं हारा था। भारत की ओर से विराट कोहली ने 124 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी पारी के काम नहीं आई।
कीवी टीम की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम को पहले 2 ओवर में 2 झटके लगे। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में आए अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर हेनरी निकोल्स को बोल्ड किया। हेनरी गोल्डन डक पर आउट हुए। अगले ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे (5) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। 5 रन पर कीवी टीम को 2 झटके लग चुके थे।
219 रनों की साझेदारी हुई
इसके बाद विल यंग और डैरेल मिचेल के बीच 53 रन की साझेदारी हुई। राणा जी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। रवींद्र जडेजा ने यंग (30) का उम्दा कैच लिया। 5 नंबर पर आए ग्लेन फिलिप्स ने मिचेल का साथ दिया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों पर 219 रनों की साझेदारी हुई। ग्लेन और मिचेल ने शतक लगाया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे में पार्टनरशिप
221* - टॉम लैथम, केप विलियमसन, ऑकलैंड, 2022
219 - डैरेल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, इंदौर, 2026*
200 - टॉम लैथम, रॉस टेलर, वानखेड़े, 2017
190 - स्टायरिस, रॉस टेलर, दंबुल्ला, 2010
ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह ने इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल भी शतक लगाने के बाद कैच आउट हुए। सिराज की गेंद पर उन्होंने कुलदीप को कैच थमा दिया। मिचेल ने 131 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली। इस दौरान कीवी बल्लेबाज ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए।
विकेटकीपर मिचेल हे ने 2, जैकरी फाउल्क्स ने 10 और क्रिस्टियन क्लार्क ने 11 रन बनाए। कप्तान माइकल ब्रैसवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राण को 3-3 सफलताएं मिलीं। वहीं मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के खाते में भी 1-1 विकेट आया।
रोहित शर्मा फिर फेल हुए
338 रनों को चेज करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने निराश किया। सीरीज में अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे पूर्व कप्तान चौथे ही ओवर में 11 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल भी ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं रुक पाए। काइल जैमीसन ने उनके स्टंप उखाड़ दिए। गिल ने 4 चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 23 रन बनाए।
श्रेयस-राहुल हुए फेल
उपकप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा। वहीं पिछले मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल ने ग्लेन फिलिप्स को आसान सा कैच थमा दिया। राहुल ने 6 गेंदों का सामना किया और 1 रन ही बनाया। 6 नंबर पर उतरे नीतीश कुमार रेड्डी ने विराट कोहली के साथ मिलकर पार्टनरशिप बुनना शुरू किया। दोनों के बीच 88 गेंदों पर 88 रनों की साझेदारी हुई। अर्धशतक लगाने के बाद नीतीश ने एक्सीलेटर पर पैर रखा। हालांकि, वह कैच आउट हो गए। नीतीश ने 57 गेंदें पर 53 रनों का योगदान दिया।
जडेजा का नहीं चला बल्ला
7 नंबर पर आए रवींद्र जडेजा लगातार तीसरे मैच में फेल रहे। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने गेंद फील्डर की गोद में मार दी। विल यंग ने बाउंड्री पर जडेजा का कैच लिया। भारतीय ऑलराउंडर ने 16 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली का साथ देने के लिए हर्षित राणा मैदान पर आए।
उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला अर्धशतक लगाया। राणा ने 43 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। उनके बाद आए मोहम्मद सिराज गोल्डन डक पर आउट हुए। इस बीच भारत की नैया को अकेले खे रहे विराट कोहली बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए।
विराट ने 108 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। यह विराट वनडे करियर का 54वां और इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक रहा। भारत में यह विराट का 41वां सैकड़ा है। कुलदीप यादव रन आउट हुए और भारतीय टीम 296 रन पर ढेर हो गई।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक
विराट कोहली- 36 पारी, 7 शतक
रिकी पोंटिंग- 50 पारी, 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग- 23 पारी, 6 शतक
सचिन तेंदुलकर- 41 पारी, 5 शतक
सनथ जयसूर्या- 45 पारी, 5 शतक
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में गरजा विराट कोहली का बल्ला, वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
