Friday, January 23, 2026
Health & Fitness
6 min read

बालों का झड़ना: जानें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी को कैसे दूर करें

Hindustan
January 21, 20261 day ago
डायटीशियन ने बताया हेयर फॉल का कारण होते हैं ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी

AI-Generated Summary
Auto-generated

डायटीशियन के अनुसार, बालों के झड़ने का कारण अक्सर शरीर में जिंक, विटामिन बी12, आयरन, विटामिन डी और मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी होती है। इन पोषक तत्वों की कमी से बालों का पतलापन, रूखापन और असमय सफेदी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन्हें पूरा करने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थ और धूप का सेवन महत्वपूर्ण है।

बालों के झड़ने से परेशान हैं। तो हर बार हेयर फॉल का कारण जेनेटिक डिसऑर्डर, स्ट्रेस या फिर केमिकल वाले शैंपू नहीं होते। कई बार शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी जिम्मेदार होती है। अक्सर लोग इन न्यूट्रिएंट्स की कमी को इग्नोर करते हैं। जिसकी वजह से बालों में पतलापन, रूखापन, बालों असमय सफेदी और हेयर फॉल होता है। डायटीशियन मनप्रीत ने बताया कि शरीर में कई बार इन 5 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की कमी की वजह से हेयर फॉल होता है। किन फूड्स को खाने से ये कमी दूर की जा सकती है। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें जिंक शरीर में हर न्यूट्रिएंट्स की वैल्यू होती है। जैसे जिंक बालों को कैरेटिन स्ट्रक्चर को कमजोर करती है और हेयर फॉलिकल को ट्रिगर करता है। पर्याप्त मात्रा में जिंक हेयर ग्रोथ को रेगुलेट करता है और स्कैल्प की हेल्थ को भी सपोर्ट करता है। क्या खाएं जिंक की कमी को दूर करने के लिए पंपकिन सीड्स, सफेद चना,सनफ्लावर सीड्स खाना फायदेमंद होता है। विटामिन बी 12 विटामिन बी 12 की वजह से हेयर ग्रोथ होता है और हेयर फॉलिकल हेल्दी बने रहते हैं। साथ ही असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या भी सॉल्व होती है। विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए फर्मेंटेड फूड्स जैसे कांजी, डोसा, इडली, कम्बूचा खाना अच्छा होता है। फोलेट और बी 12 की कमी से बालों के बढ़ने के लिए जरूरी डीएनए सिंथेसिस रुक जाता है। आयरन की कमी शरीर में आयरन कम होता है तो हेयर फॉलिकल को ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिससे बाल ना केवल पतले होने लगते हैं बल्कि तेजी से गिरते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, काली किशमिश और खजूर खाना फायदेमंद होता है। विटामिन डी विटामिन डी नये हेयर फॉलिकल्स को स्टिमुलेट करता है, जिससे हेयर ग्रोथ होती है। साथ ही हेयर फॉलिकल्स हेल्दी रहते हैं और बाल कम झड़ते हैं। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 10 मिनट धूप में जरूर बैठें। मैग्नीशियम मैग्नीशियम की कमी से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन और हार्मोन बैलेंस खराब होता है। सही मात्रा में मैग्नीशियम लेने से इंफ्लेमेशन कम होता है और हेयर लॉस से छुटकारा मिलता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम और काजू मैग्नीशियम की कमी को पूरा करते हैं।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    हेयर फॉल: माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी है कारण