Geopolitics
9 min read
ट्रंप की मैक्रों को धमकी: फ्रांस की वाइन पर 200% टैरिफ?
Navbharat Times
January 20, 2026•2 days ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल न होने पर फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। फ्रांस ने इस निमंत्रण को ठुकराने का संकेत दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। यह बोर्ड गाजा के पुनर्निर्माण के लिए है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस पर भी दूसरे देशों को टैरिफ की धमकी देना शुरू कर दिया है। ट्रंप की इस धमकी का पहला निशाना फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बने हैं। ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस अगर गाजा के बोर्ड में आने के अमरिकी न्योते को ठुकराता है तो उसका इसका खामियाजा टैरिफ के तौर पर भुगतना पड़ सकता है। ट्रंप ने फ्रांस की वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप का यह बयान अमेरिका और फ्रांस में तनाव बढ़ा सकता है क्योंकि ग्रीनलैंड के मुद्दे पर पहले ही दोनों देशों में तकरार दिख रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए बोर्ड ऑफ पीसका ऐलान करते हुए भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस न्योते पर दुनिया में कोई उत्साह नहीं दिखा है। ज्यादातर देशों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। वहीं फ्रांस और कनाडा समेत कुछ देशों ने इसमें शामिल नहीं होने का संकेत दिया है।
फ्रांस पर क्या बोले हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बोर्ड ऑफ पीस पहल में शामिल होने के लिए मजबूर कर सकते हैं। एक रिपोर्टर ने ट्रंप से मैक्रों के बोर्ड में शामिल ना होने पर सवाल किया था। इस ट्रंप ने कहा कि कोई उन्हें नहीं चाहता और वह बहुत जल्द ऑफिस से बाहर हो रहे हैं।
इसके आगे ट्रंप ने कहा, 'मैं उनकी (फ्रेंच) वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाऊंगा और वह शामिल हो जाएंगे लेकिन उन्हें इसकी जरूरत नहीं है।' मैक्रों के करीबी एक सूत्र ने सोमवार को कहा है कि फ्रांस ट्रंप की इस पहल में शामिल होने का न्योता ठुकरा देगा। इसी पर ट्रंप की ओर से यह जवाब आया है।
कनाडा-फ्रांस का बोर्ड पर रुख
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी के हवाले से एएफपी ने बताया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप केबोर्ड ऑफ पीसमें शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने का इरादा नहीं रखते हैं।एएफपी ने यह भी बताया कि कनाडा बोर्ड में शामिल होने के लिए पेमेंट नहीं करेगा। हालांकि कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने संकेत दिया कि वह इस संस्था में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल किए गए हैं। इस बोर्ड ऑफ पीस की स्थायी सदस्यता के लिए देशों को 1 अरब डॉलर यानी यानी करीब नौ हजार करोड़ भारतीय रुपए देने होंगे। वहीं इसमें शामिल ना होने पर ट्रंप टैरिफ की धमकी पर उतर आए हैं, जो वह लगातार कई मामलों में कर रहे हैं।
लेखक के बारे मेंरिजवानरिजवान, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।... और पढ़ें
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
