Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
5 min read

राहुल गांधी को मिला दादा फिरोज गांधी का पुराना ड्राइविंग लाइसेंस

Hindustan
January 21, 20261 day ago
राहुल गांधी को मिला दादा फिरोज गांधी का दशकों पुराना ड्राइविंग लाइसेंस, तुरंत सोनिया को भेजा

AI-Generated Summary
Auto-generated

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी को उनके दादा फिरोज गांधी का दशकों पुराना ड्राइविंग लाइसेंस मिला। यह लाइसेंस रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आयोजक समिति के सदस्य विकास सिंह ने सौंपा। राहुल गांधी ने लाइसेंस की फोटो खींचकर मां सोनिया गांधी को भेजी। यह दस्तावेज फिरोज गांधी की विरासत का हिस्सा है, जिन्होंने रायबरेली का प्रतिनिधित्व किया था।

संक्षेप: विकास सिंह ने बताया कि उनके ससुर को यह लाइसेंस कई साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान मिला था। उनके निधन के बाद उनकी सास ने इसे एक अमानत की तरह सुरक्षित रखा था। Jan 21, 2026 12:49 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान Share Follow Us on उत्तर प्रदेश के रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। उन्हें उनके दादा और पूर्व सांसद फिरोज गांधी का दशकों पुराना ड्राइविंग लाइसेंस भेंट किया गया, जो वर्षों से गुमनाम था। रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल गांधी को यह ऐतिहासिक दस्तावेज सौंपा। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें विकास सिंह ने बताया कि उनके ससुर को यह लाइसेंस कई साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान मिला था। उनके निधन के बाद उनकी सास ने इसे एक अमानत की तरह सुरक्षित रखा था। विकास सिंह ने कहा, "हमें लगा कि यह गांधी परिवार की धरोहर है और राहुल जी के रायबरेली दौरे के दौरान इसे उन्हें सौंपना हमारा कर्तव्य है।" जैसे ही राहुल गांधी को यह लाइसेंस मंच पर सौंपा गया, उन्होंने इसे बहुत ध्यान से देखा। पुरानी यादों से जुड़ा यह दस्तावेज देखकर राहुल गांधी काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल से लाइसेंस की फोटो खींची और व्हाट्सऐप के जरिए अपनी मां सोनिया गांधी को भेज दी। आपको बता दें कि फिरोज गांधी का जन्म दिसंबर 1912 में हुआ था। उन्होंने 1952 में भारत के पहले आम चुनाव में रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 7 सितंबर 1960 को उनका निधन हो गया था। आपको बता दें कि रायबरेली न केवल राहुल गांधी का वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र है, बल्कि उनके दादा फिरोज गांधी और मां सोनिया गांधी का भी कार्यक्षेत्र रहा है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस: राहुल को मिला