Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
5 min read

1 अप्रैल 2026 से फास्टैग के साथ टोल टैक्स का नया नियम लागू

Jagran
January 18, 20264 days ago
Fastag New Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएगा Toll Tax का नियम, MLFF लाने की तैयारी

AI-Generated Summary
Auto-generated

1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स भुगतान का नियम बदलेगा। अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद होगा, केवल फास्टैग और यूपीआई मान्य होंगे। इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को डिजिटल करना और यात्रा को सुगम बनाना है। सरकार मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग की तैयारी में है, जिससे वाहन बिना रुके टोल भुगतान कर सकेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स भरने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक, केंद्र अब आप एक अप्रैल से Toll Plaza पर कैश लेन-देन नहीं कर पाएंगे, केंद्र सरकार ने इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद टोल का भुगतान केवल फास्ट टैग के माध्यम से ही किया जा सकेगा। सरकार की कोशिश है देश के अर्थव्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल किया जाए, इसी दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है, साथ ही आपकी यात्रा भी बाधा रहित हो। FASTag और UPI ही मान्य होगा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। पहले टोल प्लाजा पर UPI से भुगतान शुरू किया गया था, अब सरकार ने तय किया है कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद सिर्फ FASTag और UPI ही मान्य होगा। 1 अप्रैल के बाद से टोल प्लाजा पर No Cash 1 अप्रैल के बाद से टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएगी। अभी भी कुछ टोल प्लाजा पर FASTag होने के बाद भी लोग कैश लेन का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। नया फैसला लागू होने के बाद लोगों को इन लाइनों से निजात मिलेगी। MLFF टोलिंग को लागू करने की तैयारी में सरकार केंद्र सरकार यात्रा को सुगम बनाने के लिए देशभर के 25 टोल प्लाजाओं पर पायलट प्रोजक्ट के तहत मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग शुरू करने जा रही है। इसकी सफलता के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा और वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगें। टोल चार्ज अपने आप फास्ट टैग से कट जाएगा।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    फास्टैग नया नियम: 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बदलाव